• img-fluid

    ‘एमएस धोनी’ से लेकर ‘भूल भुलैया 2’ तक, Kiara Advani इन फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से जीत चुकी हैं दिल

  • July 31, 2022


    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मौजूदा समय में वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। हर साल 31 जुलाई को वह अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस बार वह अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दुबई पहुंची हैं। उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं और मां एक शिक्षिका हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ और इसी शहर में वह पली बढ़ीं।

    फिल्मों में आने से पहले उनका नाम आलिया हुआ करता था लेकिन डेब्यू से ठीक पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा रख लिया है। कियारा को फिल्म इंडस्ट्री में आए 8 साल हो चुके हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम उनकी हिट फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसे आप ओटीटी पर कभी भी देख सकते हैं।

    एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी : कियारा आडवाणी के करियर की यह दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने धोनी की पत्नी का रोल निभाया था। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत धोनी के किरदार में दिखे थे। बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ के कलेक्शन के साथ यह फिल्म सेमी-हिट साबित हुई थी। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है।


    कबीर सिंह : शाहिद कपूर स्टारर कबीर सिंह कियारा के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इस फिल्म में वह सीधी-सादी लड़की के किरदार में नजर आई थीं। दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कुल 278 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर आप कभी भी देख सकते हैं।

    गुड न्यूज : कियारा की यह फिल्म जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर थी। फिल्म में कियारा के अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांज लीड रोल में नजर आए थे। इसका निर्देशन राज मेहता ने किया था। 205 करोड़ रूपए के कलेक्शन के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। जी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म का लुत्फ उठाया जा सकता है।

    भूल भुलैया 2 : हाल ही में रिलीज हई भूल भुलैया 2 ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस फिल्म में वह कार्तिक के अपोजिट नजर आई थीं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। भूल भुलैया 2 ने कुल 185 करोड़ का बिजनेस किया था जिसकी वजह से इसे ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आ चुकी है। इसे नेटफ्लिक्स पर कभी भी देखा जा सकता है।

    Share:

    Kareena Kapoor कर रही फिल्ममेकर्स को इग्नोर, फिर कहीं ये बात

    Sun Jul 31 , 2022
    बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और उनकी पत्‍नी यानि बेगम करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराने के लिये तैयार हैं। करीना कपूर की फिल्म गोरी तेरे प्यार में 22 नवंबर को जबकि सैफ की फिल्म बुलेट राजा 29 नवंबर को प्रदर्शित होगी। पिछले कुछ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved