• img-fluid

    दिल्ली अध्यादेश से लेकर डेटा प्रोटेक्शन तक… मानसून सत्र में पेश होंगे ये 31 बिल, देखें पूरी लिस्ट

  • July 20, 2023

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार आज से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में कुल 31 विधेयकों पर चर्चा कर सकती है, जिसमें वे विधेयक भी शामिल हैं जो पहले ही निचले सदन में पेश किए जा चुके हैं और संयुक्त समितियों को भेजे गए हैं. समाचार एजेंसी एएनआई को मिली सूची के मुताबिक, डेटा प्रोटेक्शन बिल केंद्र के एजेंडे का हिस्सा है.

    हालांकि, सभी की निगाहें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश, 2023 विधेयक पर होंगी – जिसकी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने कड़ी आलोचना की है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि बुधवार को मानसून सत्र के सुचारू संचालन के लिए एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें 34 दलों और 44 नेताओं की उपस्थिति थी. संसद का मानसून सत्र 11 अगस्त को समाप्त होगा.


    उन 31 विधेयकों की पूरी सूची नीचे दी गई है जिन्हें संसद के मानसून सत्र में केंद्र सरकार संसद के पटल पर रख सकती है:

    1. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 (अध्यादेश को बदलने के लिए)
    2. सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2019
    3. डीएनए प्रौद्योगिकी (उपयोग और अनुप्रयोग) विनियमन विधेयक, 2019
    4. मध्यस्थता विधेयक, 2021
    5. जै​व विविधता (संशोधन) विधेयक, 2022
    6. बहु-राज्य सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक, 2022
    7. निरसन और संशोधन विधेयक, 2022
    8. जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2023
    9. वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023
    10. संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2022 (हिमाचल प्रदेश राज्य के संबंध में)
    11. संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक, 2022 (छत्तीसगढ़ राज्य के संबंध में)
    12. डाक सेवा विधेयक, 2023
    13. राष्ट्रीय सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2023
    14. प्राचीन स्मारक और पुरातात्विक स्थल और अवशेष (संशोधन) विधेयक, 2023
    15. डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2023
    16. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और बैंक विधेयक, 2023
    17. प्रोविजनल कलेक्शन ऑफ टैक्स बिल, 2023
    18. राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक, 2023
    19. राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक, 2023
    20. औषधि, चिकित्सा उपकरण और सौंदर्य प्रसाधन विधेयक, 2023
    21. जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2023
    22. जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023
    23. सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023
    24. प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक, 2023
    25. अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023
    26. खान और खनिज (विकास और विनियमन) संसोधन विधेयक, 2023
    27. रेलवे (संशोधन) विधेयक, 2023
    28. नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल, 2023
    29. संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023
    30. संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023
    31. संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023

    Share:

    किस समय शुभ योग होगा,जीवन के इन चीजों से पाए छुटकारा

    Thu Jul 20 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Dehli) । सनातन (Sanatan)हिंदू (Hindu) परंपरा (tradition) में सभी जीव–जंतुओं (fauna) को बराबर सम्मान दिया गया है। ऐसा ही एक पर्व है नाग पंचमी (Nag Panchami) जो सर्पों या नाग देवता को समर्पित (Dedicated) है। यह त्यौहार हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved