• img-fluid

    एप्लीकेशन लाईकी पर दोस्ती, घर में बलात्कार…फिर होटल में भी बनाया हवस का शिकार

  • April 28, 2022

    • पीडि़ता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

    भोपाल। सोशल मीडिया एप्लीकेशन लाईकी पर दोस्ती होने के बाद एक युवक महिला के घर पहुंच गया। यहां पर महिला के अकेले होने का फायदा उठाते हुए उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर वह महिला को एमपी नगर के एक होटल में बुलाकर उसके साथ ज्यादती करने लगा। दो दिन पहले जब वह फिर से महिला के घर पहुंच गया गया तो परेशान होकर महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई तथा थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


    बजरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय महिला बापू कॉलोनी में रहती है। उसका पति प्राइवेट जॉब करता है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान अप्रैल के महीने में महिला की दोस्ती लाईकी नाम के एप पर राहुल डिरही नाम के युवक से हो गई थी। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए, इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पहचान होने के करीब बीस दिन बाद ही एक दिन राहुल महिला के घर पहुंच गया। इस दौरान महिला घर में अकेली थी। उसने महिला पर फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव डाला, महिला ने जब ऐसा करने से मना कर दिया तो राहुल ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर वह वहां से भाग निकला। कुछ दिन बाद ही उसने महिला को फिर से फोन किया तथा फिजिकल रिलेशन बनाने की बात सबको बताने की धमकी देकर उसने महिला को एमपी नगर एक होटल में मिलने के लिए आने को मजबूर किया। महिला के होटल पहुंचने पर उसने राहुल ने एक बार फिर से महिला के साथ ज्यादती की। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर उसने कई बार महिला के साथ ज्यादती की। पिछले कुछ दिनों महिला ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया तो 25 अप्रैल को वह एक बार फिर से महिला के घर पहुंच गया तथा उसके साथ ज्यादती की। परेशान होकर महिला ने कल अपने पति को पूरी बात बताई तथा थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    Share:

    नजीराबाद में भूसा व्यापारियों को चाकू मारकर नई बाइक लूटी

    Thu Apr 28 , 2022
    घायल कारोबारी का अस्पताल में चल रहा इलाज भोपाल। नजीराबाद थाना इलाके में स्थित चंद्रपुरा और खाताखेड़ी के बीच व्यक्ति ने हाथ देकर भूसे के दो कारोबारियों को रोक लिया। बदमाश ने बाइक पर पीछे बैठे कारोबारी को चाकू से तीन वार कर गंभीर जख्मी कर दिया। दूसरे युवक को आरोपी ने चाकू अढ़ाया और […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved