विदेश

सभी 36 राफेल पहुंचाए भारत, कोविड के बावजूद समय पर की डिलीवरीः फ्रांसीसी राजदूत

नई दिल्ली (New Delhi)। फ्रांसीसी राजदूत (French Ambassador) ने पुष्टि की कि हमने सभी 36 (All 36 Rafales) राफेल भारत पहुंचा (delivered to India) दिए हैं। कोविड (Covid) के बावजूद समय पर फ्रांस (France) ने राफेल की डिलीवरी (delivered Rafale on time) की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने इसके लिए अधिक काम भी किया।

राफेल के लिए कर्मचारियों ने किया अधिक काम
भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लैनिन (French Ambassador Emmanuel Lanin) ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में राफेल की डिलीवरी के सवाल पर कहा कि वायुसेना के लिए 36 राफेल हैं, जो समय पर सौंप दिए गए हैं। राफेल के लिए कर्मचारियों ने रात-दिन में अतिरिक्त शिफ्ट में काम किया। राजदूत ने कहा कि भारत और फ्रांस की साझेदारी का मूल विश्वास है। एक दूसरे के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। रक्षा क्षेत्र में एक साथ काम करने का हमने फैसला किया है।


प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के बैस्टिल-डे कार्यक्रम में होंगे शामिल
भारतीय अर्थव्यवस्था पर उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था विकसित हो रही है। हमें लगता है कि अंतरराष्ट्रीय प्रशासन में भारत को और अधिक देखने की आवश्यकता है। भारत और फ्रांस समान मूल्यों को साझा करते हैं। भारत-फ्रांस बड़े लोकतांत्रिक देश हैं। सैन्य दल के हिस्से के रूप में भारतीय वायुसेना के तीन राफेल जेट, पेरिस के चैंप्स एलिसीज बैस्टिल-डे फ्लाईपास्ट में भाग लेंगे। बैस्टिल-डे पर भारतीय सैन्य दस्ता मार्चिंग दल का हिस्सा होगा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 14 जुलाई को सम्मानित अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

दसॉल्ट राफेल हैं वायुसेना की शान
भारतीय वायुसेना के पास में वर्तमान में 36 राफेल विमान हैं। फ्रांस से खरीदा गया 4.5 जेनरेशन का यह विमान दुनिया के सबसे उन्नत तकनीक में एक में शामिल है और युद्ध के किसी भी मोर्चे पर दुश्मन को धूल चटाने की ताकत रखता है। राफेल को मल्टी रोल लड़ाकू विमान भी कहा जाता है। यानी कि यह हवा से हवा और हवा से जमीन पर भी हमला कर सकता है।

Share:

Next Post

सीधी में युवक पर पेशाब करने वाला बीजेपी नेता प्रवेश शुक्ला गिरफ्तार, मायावती ने शिवराज को घेरा

Wed Jul 5 , 2023
भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) का सीधी (Sidhi) मंगलवार की रात उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब एक विक्षिप्त पर एक युवक द्वारा पेशाब किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। प्रदेश सरकार हो या जिला प्रशासन हर कोई इस वीडियो को बाद हरकत में आ गया। देर रात आरोपी बीजेपी कार्यकर्ता प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार […]