• img-fluid

    जिला अस्पताल में फर्जीवाड़ा, उपस्थिति रजिस्टर में नर्स ने अगले दिन के साईन भी कर दिए

  • August 08, 2024

    उज्जैन। जिला अस्पताल में ड्यूटी कर रहे स्टाफ द्वारा फर्जीवाड़ा किया जा रहा है तथा उपस्थिति रजिस्टर में एक नर्स के अगले दिन के साईन भी मिले। सिविल सर्जन ने आज सुबह निरीक्षण में यह धांधली पकड़ी।


    सिविल सर्जन डॉ. अजय दिवाकर आज सुबह जिला अस्पताल में निरीक्षण करने पहुँचे। इस दौरान उन्होंने नर्स रूम में जाकर हाजिरी रजिस्टर चेक किए। मौके पर कुछ नर्सें गायब थीं और उनके बारे में वहाँ मौजूद नर्सों से पूछताछ की। रजिस्टर जाँचने के दौरान पता चला कि एक नर्स अस्पताल नहीं आई थी और रजिस्टर में उसके हस्ताक्षर किए हुए थे। पूछने पर पता चला कि उक्त नर्स कल ही आज के साईन करके चली गई थी। इस पर सिविल सर्जन ने उक्त नर्स का नाम पता किया और उसे कारण बताओ नोटिस देने की बात कही। उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले भी सिविल सर्जन ने जिला चिकित्सालय का सुबह औचक निरीक्षण किया था और ओपीडी में 10 डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले थे जिन्हें शोकाज नोटिस जारी किए थे और अभी तक जवाब नहीं मिला है।

    Share:

    वक्फ संशोधन बिल पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- सरकार राष्ट्रधर्म निभाए

    Thu Aug 8 , 2024
    लखनऊ। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ विधेयक 2024 को पेश किया। इस बिल का सभी विपक्षी दलों ने एक सुर में विरोध किया। इस दौरान सदन में खूब हंगामा देखने को मिला। इस बिल को लेकर लोकसभा में कांग्रेस और सपा ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर निशाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved