• img-fluid

    परशुराम जयंती की शोभायात्रा में चार झांकियां, बापट चौराहे से आज तो कल बड़ा गणपति से शोभायात्रा

  • May 09, 2024

    इंदौर। भगवान परशुराम जयंती (Parashuram Jayanti) पर आज एक शोभायात्रा (Procession) बापट चौराहे (Bapat Square) से तो दूसरी कल बड़ा गणपति चौराहे (Bada Ganpati) से निकलेगी। श्रमिक क्षेत्र के ब्राह्मण संगठन आज अक्षय तृतीया (akshay trteeya) के एक दिन पहले भव्य शोभायात्रा निकालने जा रहे हैं, वहीं सर्वब्राह्मण समाज के तत्वावधान में सर्वब्राह्मण युवा परिषद द्वारा कल परंपरागत भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रतिवर्ष परंपरागत निकलने वाली शोभायात्रा में इस बार मतदान को लेकर एक झांकी भी बनाई गई है।


    बापट चौराहे से आज निकलने वाली यात्रा में हिंदू समाज के सभी संगठन भी नजर आएंगे। संगठन के अध्यक्ष संदीप जोशी ने बताया कि यात्रा का स्वागत रास्ते में लगाए गए विभिन्न मंचों से किया जाएगा। शोभायात्रा में योगेश मिश्रा, चंद्रमोहन दुबे, अनूप शुक्ला, मनोज मिश्रा, अशोक भट्ट, रानू अग्निहोत्री, योगेंद्र महंत, सत्येंद्र शर्मा, पवन त्रिपाठी, कोमल दीक्षित, अशोक चतुर्वेदी, राकेश शर्मा, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सर्वब्राह्मण संघ की इकाई के अमित त्रिवेदी, मयंक पाठक, राहुल उपाध्याय, चंदू पहलवान, जय वैष्णव, योगेश शर्मा, सुरेश शर्मा, मनीष जोशी, प्रकाश जोशी, शैलेंद्र व्यास, सौरभ दुबे, उमेश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, राजीव आचार्य, मुकेश शर्मा, शरद शर्मा, श्रीकांत उपाध्याय आदि ब्राह्मण बंधु मौजूद रहेंगे।

    उधर, कल शाम 6.00 बजे बड़ा गणपति से निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन भाग लेंगे। ब्राह्मण समाज के सभी वर्गों द्वारा स्वागत मंच लगाकर शोभायात्रा में पधारे ब्राह्मण बंधुओं का स्वागत किया जाएगा। तीन भजन मंडली, पांच झांकियां रहेंगी, जिनमें दो झांकी धार्मिक, एक झांकी महापुरुषों पर और एक झांकी राष्ट्रीय हित में मतदान करने के लिए और एक झांकी आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की मांग को लेकर रहेगी। ब्राह्मण समाज इस बार शोभायात्रा में मोहन यादव सरकार द्वारा 20 जरूरतमंद विद्यार्थियों को विदेश पढ़ाई के लिए भेजने पर उनका आभार भी मानेगा। भगवान परशुराम का एक बड़ा रथ बनाया गया है, जिस पर भगवान परशुरामजी के साथ-साथ भगवान राम की 11 फीट ऊंची प्रतिमा विराजित रहेगी। वहीं एक छोटा पूजन रथ रहेगा, जिस पर अष्टधातु की चार फीट ऊंची परशुराम प्रतिमा विराजित रहेगी। युवा परिषद के संस्थापक विकास अवस्थी एवं समन्वयक कन्नू मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाएं स्वयं के खर्च से एक ही रंग और एक ही डिजाइन की साड़ी खरीदकर शोभायात्रा में शामिल होंगी।

    Share:

    अब चंद्रमा एक्सप्रेस की हो रही तैयारी; ट्रेन चलाएगा NASA

    Thu May 9 , 2024
    वाशिंगटन (Washington) ! पिछले कुछ वर्षों से चांद पर असंभव जैसे प्रोजेक्ट कामयाब (project successful) हुए हैं। इसरो (ISRO) ने चंद्रयान-3 की लैंडिग कराकर इसका सबसे ताजा उदाहरण पेश किया है। चांद पर पिछले कुछ सालों में तमाम देशों की दिलचस्पी भी बढ़ी है और सक्रियता भी। अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) चांद पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved