• img-fluid

    कालियादेह पैलेस क्षेत्र में बन रहे ब्रिज की फाउंडेशन डिजाइन बदली…दो माह से बंद है काम

  • June 08, 2024

    • 14 माह में 40 प्रतिशत तो शेष 12 महीने में कैसे होगा ब्रिज का निर्माण
    • जून 2025 तक बनाने का हुआ अनुबंध-अप्रैल 2023 में शुरू हुआ था काम

    उज्जैन। कालियादेह पैलेस क्षेत्र में शिप्रा नदी पर 9 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे ब्रिज का निर्माण पिछले दो माह से बंद पड़ा हैं। इसके पीछे का कारण इसकी फाउंडेशन डिजाइन में संशोधन होना बताया जा रहा हैं। ऐसे में ब्रिज का निर्माण शेष समय सीमा में पूरा कराना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं।


    उल्लेखनीय है कि शहर से 8 किलोमीटर दूर कालियादेह पैलेस क्षेत्र में शिप्रा नदी पर 12 मीटर चौड़े और 175 मीटर लंबे ब्रिज का निर्माण किया जा रहा हैं। इसका ठेका सेतु निगम ने गुजरात की प्रायवेट कंपनी को दिया हैं। कंपनी द्वारा इसका निर्माण कार्य अप्रैल 2023 में शुरू किया गया था, इसे जून 2025 तक पूरा किया जाना हैं। अभी तक ब्रिज का निर्माण 40 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। ठेका कंपनी के पास इसका निर्माण पूरा करने के लिए महज 12 महीने का समय शेष हैं। लोकसभा चुनाव के पहले इसका 60 प्रतिशत काम पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अभी तक केवल 40 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया हैं। फिलहाल उक्त ब्रिज का निर्माण कार्य बीते दो माह से बंद हैं जो बारिश के कारण अब तीन माह और प्रभावित रहेगा। इसके अलावा निर्माण के मजदूर नहीं मिलना भी ब्रिज निर्माण की धीमी चाल का एक प्रमुख कारण हैं। मामले में सेतु निगम के कार्यपालन यंत्री कुलदीप सिंह से जब चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि ब्रिज की फाउंडेशन डिजाइन में कुछ बदलाव हुए हैं, इसको लेकर नया प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया हैं। जैसे ही इसकी स्वीकृति आएगी, ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

    Share:

    बिल्ली भी काटने में पीछे नहीं..इस साल अब तक 40 को काटा

    Sat Jun 8 , 2024
    शहर में बढ़ रहा बिल्ली पालने का शौक-10 हजार तक में मिल रही हैं पेट दुकानों पर पशु चिकित्सक ने कहा बिल्ली के काटने से होने वाला रैबीज सबसे खतरनाक और जानलेवा उज्जैन। शहर में श्वान पालने के अलावा अब बिल्ली पालने का शौक भी लोगों में बढ़ता जा रहा है। इस बात का अंदाजा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved