• img-fluid

    पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के 12वें गवर्नर के रूप में ली शपथ

  • July 31, 2024

    डेस्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार को झारखंड के नए राज्यपाल नियुक्त किया गया। उन्होंने आज यानी बुधवार को झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली। बता दे गंगवार (76) को सी.पी.राधाकृष्णन की जगह झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने गंगवार को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव एल.खियांग्ते, अन्य मंत्री और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

    Share:

    लखनऊ में मूसलाधार बारिश, विधानसभा परिसर में भरा पानी; शिवपाल सिंह ने यूं ली चुटकी

    Wed Jul 31 , 2024
    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश इतनी तेज हुई कि विधानसभा परिसर में भी पानी घुस गया। हजरतगंज की सड़कों पर कई गाड़ियां डूब गई हैं। सड़कों पर पानी भर गया है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया था। लोगों को घर से बाहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved