• img-fluid

    पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद पंचतत्व में विलीन, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि

  • September 14, 2020

    पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय रहे समाजवादी नेता डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार की शाम महनार के हसनपुर घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके छोटे बेटे शशि शेखर ने मुखाग्नि दी। हसनपुर घाट पर राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मंत्री की अंत्येष्टि संपन्न हुई। इस मौके पर मुखाग्नि के पूर्व पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

    राजनीतिक जगत में ‘रघुवंश बाबू’ के नाम से मशहूर समाजवादी नेता और राजद के कद्दावर नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने रविवार की सुबह दिल्ली एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। वह 74 साल के थे। रघुवंश के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    Share:

    फेक एनकाउंटर की खुली पोल: पुलिसकर्मियों के गोलियों का शिकार हुये थे थानाध्यक्ष व जख्मी सिपाही

    Mon Sep 14 , 2020
    पटना ( अ सं) । बिहार पुलिस की संदिग्ध कार्रवाई के शिकार सिर्फ आम लोग ही होते है ऐसा नहीं है बल्कि हकीकत यह है की बिहार पुलिस के अधिकारी /पदाधिकारी अपने वाहवाही और कामयाबी के लिए अपने लोगों का भी बली चढ़ाने में गुरेज नहीं करते । पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ,अपराधियों के गोलियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved