• img-fluid

    पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने पीएम से की बांग्लादेश पर सर्जिकल स्ट्राइक की मांग

  • August 19, 2024

    इंदौर। कांग्रेस (Congress) से भाजपा (BJP) में आए पूर्व विधायक (Former MLA) संजय शुक्ला ( Sanjay Shukla) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने प्रधान मंत्री से पाकिस्तान (Pakistan) की तरह एक बार फिर बांग्लादेश (Bangladesh) पर सर्जिकल स्ट्राइक (surgical strike) की मांग की है।


    पत्र में संजय शुक्ला ने लिखते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में प्रगति कर रहा है। भारतीय नागरिकों की सेवा और सुरक्षा ही मोदीजी का ध्येय है। आपके नेतृत्व में पूर्व में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी कैम्पों पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। इस कारण पाकिस्तान की ओर से आने वाले आतंकवादियों की संख्या में और आतंकवादी घटनाओं में कमी आई है। साथ ही वे लिखते है हाल ही में बांग्लादेश में हुए तख्ता पलट के बाद वहां पर हिन्दुओं पर हमले किए जा रहे हैं। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। इसलिए हिन्दुओं की रक्षार्थ बांग्लादेश पर भी सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहिए जिस से हिन्दुओं को बचाया जा सके। यह पत्र सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

    कांग्रेस में शामिल होने से पहले संजय शुक्ला आरएसएस और भाजपा से जुड़े रहे हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह सरकार के कार्यकाल में 90 के दशक में संजय शुक्ला ने कांग्रेस ज्वाइन करने का फैसला लिया था। वे सुदामा नगर वार्ड से कांग्रेस के पार्षद चुने भी गए थे। संजय वैसे तो कांग्रेस के पार्षद रहे, लेकिन वर्ष 2004 में जब भाजपा ने उनके बड़े भाई राजेंद्र शुक्ला को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से टिकट दिया था। उस समय मतदान के चार दिन पहले संजय ने खुलकर भाजपा का काम चुनाव में किया। तब राजेंद्र के सामने चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने प्रमाण सहित उनकी शिकायत कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों से की थी। हालांकि संजय शुक्ला कांग्रेस में बने रहे।

    कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला के दल बदलने के साथ ही विष्णुप्रसाद शुक्ला का पूरा कुनबा अब भाजपा के साथ हो गया है। पूर्व विधायक संजय शुक्ला के पिता विष्णु प्रसाद शुक्ला की गिनती इंदौर में भाजपा संगठन को खड़ा करने वाले पुराने नेताओं में होती है। शुक्ला परिवार से पहले विष्णुप्रसाद शुक्ला और फिर उनके बेटे और संजय के भाई राजेंद्र शुक्ला भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों ही भाजपा के उम्मीदवार थे, लेकिन पराजित हुए और विधायक नहीं बन सके। संजय शुक्ला पहले पार्षद बने और फिर कांग्रेस से विधायक बनकर शुक्ला परिवार में विधायक नहीं बनने का मिथक भी तोड़ दिया। अब पार्टी बदलने के साथ ही पूरा कुनबा भगवा हो गया है। वर्तमान में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से उनके चचेरे भाई गोलू शुक्ला विधायक हैं।

    संजय शुक्ला 15वीं मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य थे। सन् 2018 में इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से सुदर्शन गुप्ता को हराकर संजय शुक्ला विधायक बने थे। संजय शुक्ला ने इंदौर से मेयर का चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उन्हें भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव ने पराजित किया था। 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में संजय शुक्ला को भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने पराजित किया। उसके बाद 9 मार्च 2024 को वे पुन: भाजपा में शामिल हो गए।

    भारत ने पाकिस्तान पर की थी सर्जिकल स्ट्राइक
    29 सितम्बर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी लांच पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्टाइक जैसा साहसिक कदम इसलिए उठाया गया था, क्योंकि 18 सितंबर 2016 को जम्मूकश्मीर के उरी सेक्टर में स्थानीय सैन्य मुख्यालय पर आतंकियों ने रात में हमला कर सो रहे 18 भारतीय जवानों को मौत के घाट उतार दिया था। इस 29 दिसंबर को पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक को किया पूरे 8 साल हो जाएंगे।

     

    Share:

    Kolkata Doctor Case: राज्यपाल बोले- बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह नहीं

    Mon Aug 19 , 2024
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल (Governor) सीवी आनंद बोस (CV Anand Bose) ने सोमवार को कहा कि बंगाल महिलाओं (women) के लिए सुरक्षित जगह नहीं है। बंगाल ने अपनी महिलाओं को नाकाम कर दिया है। समाज नहीं, बल्कि मौजूदा सरकार ने अपनी महिलाओं को नाकाम किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल को उसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved