• img-fluid

    मध्यप्रदेश में नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा होने में देरी को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सीएम शिवराज पर कसा तंज

  • July 08, 2020

    • कहा शिवराज की बॉडी लैंग्वेज पहली बार इतनी कमजोर नजर आई
    • भाजपा 3 गुटों महाराज, शिवराज और नाराज में बटी

    भोपाल। मध्यप्रदेश में खाली हुई 24 विधानसभा सीटों पर सितंबर माह तक संभावित विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच उपचुनाव से पहले अब एक दूसरे पर वार और पलटवार का सिलसिला और तेज हो गया है। मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब नए मंत्रियों को विभागों के बंटवारे में हो रही देरी को लेकर अब मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को शिवराज सरकार पर हमला बोलने का बैठे-बिठाए एक और मुद्दा हाथ लग गया है। मंत्रियों को विभागों का बंटवारा 5 दिन बाद भी नहीं कर पाने के कारण कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आज तंज कसते हुए कहा है कि मैंने अपनी राजनीतिक जीवन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बॉडी लैंग्वेज अब जैसी कमजोर कभी नहीं देखी है। उन्होंने यह भी कहा कि शिवराज इतने लाचार हो जाएंगे कि महाराज के सामने कुछ भी नहीं कर पाएंगे और उनकी बॉडी लैंग्वेज में जो कमजोरी झलक रही है , वह सबको नजर आने लगी है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस की जनता की चुनी हुई कमलनाथ सरकार को सौदेबाजी और बिकाऊ पूर्व विधायकों के सहारे 15 महीने में ही गिरा कर सौदेबाजी से बनी शिवराज सरकार अब अपने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा तक नहीं कर पा रही है। यह मध्य प्रदेश और उसकी जनता का काफी नुकसान है। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी भाजपा के 15 साल और कमलनाथ के 15 महीने को मुद्दा बनाएगी। पीसी शर्मा ने भाजपा पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि सौदेबाजी से बनी सरकार पहले मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रही थी और अब मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी नहीं कर पा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा अब 3 गुटों महाराज, शिवराज और नाराज में बट गई है। वही कांग्रेस के एक और कद्दावर नेता केके मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि महाराज सिंधिया ने पहले कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया और अब भाजपा की बारी है। मिश्रा ने भाजपा के नाराज कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के ट्वीट के सहारे भाजपा पर चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि अगर राजनीति में जिंदा है तो जिंदा होने का सबूत भी देना पड़ेगा। बिकाऊ और गद्दार नेताओं को सबक सिखाने का समय अब आ गया है । के के मिश्रा की हां में हां मिलाते हुए कांग्रेस के एक और नेता विवेक तनखा ने भी भाजपा पर खूब तंज कसा है।

    Share:

    युवराज ने गांगुली को बताया भारतीय क्रिकेट का ‘दादा’

    Wed Jul 8 , 2020
    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने बुधवार को वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को उनके 48वें जन्मदिवस की बधाई दी। साथ ही युवराज ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का निर्विवाद ‘दादा’ बताया। युवराज ने गांगुली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट में पदार्पण किया और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved