• img-fluid

    पूर्व मेयर दत्ता दल्वी गिरफ्तार, CM शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मामला दर्ज

  • November 29, 2023

    मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करने के मामले में मुंबई के पूर्व मेयर और शिवसेना नेता दत्ता दल्वी को गिरफ्तार किया गया है। भांडुप पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए(1)(a), 153बी(1)(b), 153ए(1)(C), 294, 504, और 505 के तहत मामला दर्ज किया है।


    भांडुप पुलिस स्टेशन के पास शिवसेना (यूबीटी) की तरफ से एक सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर दत्ता दल्वी को सीएम शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए देखा गया, जिसके बाद शिंदे गुट की तरफ से शिवसेना नेता के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।

    Share:

    बकरियों ने कर दिया ऐसा 'गुनाह', एक साल रहना पड़ा जेल में; जानिए पूरा मामला

    Wed Nov 29 , 2023
    नई दिल्ली। हर देश में जुर्म करने पर सजा का प्रावधान है, न्यायालय पूरे मामले को मद्देनजर रखते हुए गुनाह के आधार पर सजा निर्धारित करता है। पर ये सजा इंसानों के लिए होता है, क्या हो अगर जानवरों के लिए भी सजा का प्रावधान हो जाए। रुकिए, ऐसा ही हुआ है बांग्लादेश में जहां […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved