• img-fluid

    मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा का निधन

  • July 26, 2024

    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) भाजपा (BJP) के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता (Senior leader) प्रभात झा (Prabhat Jha) का निधन हो गया है। वह मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे थे और पार्टी के राज्यसभा सांसद भी रहे। उन्होंने गुरुवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके दो बेटे हैं। वह मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं। प्रभात झा को भाजपा के उन नेताओं में शुमार किया जाता था, जिनकी बौद्धिक जगत में साख रही है। वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे थे।


    भाजपा के प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्हें जून के आखिर में ही एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और प्रदेश भाजपा के महासचिव हितानंद शर्मा उनका हाल जानने भोपाल के अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो गुरुगुग्राम लाया गया था।

    Share:

    अजित पवार की मुश्किलें बढ़ने के आसार, चाचा शरद पवार भी साथ लेने से किया इनकार

    Fri Jul 26 , 2024
    नई दिल्‍ली । महाराष्ट्र(Maharashtra) में उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar)की मुश्किलें बढ़ने के आसार(Prospects) हैं। एक ओर उनकी अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party)से नेता छिटक रहे हैं। वहीं, अब चाचा शरद पवार के करीबी और वरिष्ठ नेता ने साफ कर दिया है कि अजित के साथ कोई गठबंधन नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved