• img-fluid

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल, ये बड़े नेता रहे मौजूद

  • August 30, 2024

    रांची। झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) चंपई सोरेन (Champai Soren) शुक्रवार को रांची (Ranchi) में आधिकारिक तौर पर भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। चंपई सोरेन को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण (Subscribe) कराई। इस मौके पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी और अर्जुन मुंडा समेत कई सीनियर नेता भी मौजूद रहे।


    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा की मौजूदगी में सोरेन बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे सोरेन कुछ समय के लिए भावुक भी हो गए।

    इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोरेन ने पूरी जिंदगी ईमानदारी से जनता की सेवा की, आज वे झारखंड गठबंधन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा में आ गए हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं। टाइगर जिंदा है… वे टाइगर हैं, उनके साथ मिलकर भाजपा अब अपनी सरकार बनाएगी और झारखंड की जनता को यहां की बेईमान सरकार से मुक्ति दिलाएगी। सोरेन भाजपा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे, वे कोर कमेटी में भी रहेंगे।

    Share:

    Toyota और UBI ने की जुगलबंदी, कस्टमर्स 90% तक ऑनरोड फाइनेंस पर खरीद सकेंगे कार

    Fri Aug 30 , 2024
    डेस्क। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र (public sector) के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India) के साथ एक समझौता ज्ञापन (Memorandum of understanding) पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने कहा है कि उसने कस्टमर्स को वाहन वित्तपोषण समाधान उपलब्ध करने के लिए यह समझौता किया है। खबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved