• img-fluid

    मुंबई होर्डिंग हादसे में इंदौर के पूर्व एयरपोर्ट डायरेक्टर की पत्नी सहित मौत

  • May 16, 2024

    इंदौर। मुंबई (Mumbai) के घाटकोपर (Ghatkopar) में 13 मई को विशाल होर्डिंग (hoarding) गिरने से हुए हादसे में इंदौर एयरपोर्ट (Indore Airport) के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया (Manoj Chansoriya) और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया का भी निधन (dies) हो गया। वे पत्नी के यूएस वीजा की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मुंबई गए थे, तभी कार से लौटते हुए वे होर्डिंग का शिकार हो गए। उनसे संपर्क न हो पाने के कारण दो दिनों तक परिजनों के साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी उन्हें तलाश रहे थे। रेस्क्यू टीम ने सबसे आखिरी में जब उनकी कार को निकाला, तब मौत की जानकारी मिली।


    चंसोरिया इंदौर में 2014 से 2017 तक बतौर एयरपोर्ट डायरेक्टर पदस्थ थे। यहां से वे 2017 में अमृतसर एयरपोर्ट डायरेक्टर के रूप में ट्रांसफर हुए थे। इसके बाद 2020 में पदोन्नत होकर दिल्ली पहुंचे और 2022 में दिल्ली से मुंबई ट्रांसफर हुए। 28 मार्च 2024 को ही वे अथॉरिटी से रिटायर हुए थे। इसके बाद वे जबलपुर शिफ्ट हो गए थे। उनका बेटा यश यूएसए में रहता है। उसके पास जाने के लिए ही उनकी पत्नी की वीजा औपचारिकताओं के लिए वे अपनी कार से मुंबई गए थे। वहां से लौटते हुए पेट्रोल भरवाने के लिए रुके थे और तभी इस हादसे का शिकार हुए। 13 मई को हुए हादसे के बाद उनकी कार से शव कल रात को निकाले जा सके और तब ही उनकी पहचान हो पाई। रेस्क्यू में लगी टीम ने उनके फोन के माध्यम से परिजनों को जानकारी दी। इस दौरान लगातार परिजन और अथॉरिटी के लोग उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। कल जब इंदौर में इसकी जानकारी मिली तो यहां भी स्टाफ शोक में डूब गया। चंसोरिया मुंबई से लौटते हुए इंदौर भी आने वाले थे। अब जबलपुर में उनका अंतिम संस्कार होगा।

    Share:

    छह महीने पहले संवारा था... फिर बदहाल हुआ नेहरू पार्क, जगह-जगह टूटे सामान, उद्यान की हालत हुई खस्ताहाल

    Thu May 16 , 2024
    इंदौर। छह महीने (six months) पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट (smart city project) के तहत नेहरू पार्क (Nehru Park) को संवारने (renovated ) का काम हुआ था, लेकिन अब वहां हालत फिर से बदतर हो गई है। हरियाली (Greenery) के बीच कूड़े और मलबे के ढेर पड़े हैं। रेलवे ट्रैक (railway track) को सजाया गया था, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved