• img-fluid

    फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी दोषी करार, एक साल की जेल की सजा हुई; जानें क्या है पूरा मामला

  • September 30, 2021

    पेरिस। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2012 के चुनाव के दौरान किए गए खर्च में अनियमितता के मामले में दोषी करार दे दिया गया है। सरकोजी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनावों में तय खर्च राशि 2.75 करोड़ डॉलर (लगभग 200 करोड़ रूपए) से दोगुनी राशि खर्च की थी। इस चुनाव में उन्हें अपने विरोध में खड़े हुए फ्रांस्वा ओलांद से हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि, सरकोजी ने इन सभी आरोपों का खंडन किया है।


    इसी साल उन्हें अदालत ने भ्रष्टाचार के एक अन्य मामले में 3 साल की सजा सुनाई थी, जिसमें से दो साल कम कर दिए गए थे। इसके साथ ही वह 1945 के बाद फ्रांस के पहले ऐसे राष्ट्रपति बने थे, जिसे जेल का मुंह देखना पड़ा हो। सुनवाई के बाद जज ने कहा कि सरकोजी को जेल जाने की जरूरत नहीं है, वह चाहें तो घर पर एक स्पेशल ब्रेसलेट पहन कर सजा पूरी कर सकते हैं। सरकोजी 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे थे।

    Share:

    Women's Day-Night Test भारत की मजबूत शुरूआत, मंधाना ने लगाया अर्धशतक

    Thu Sep 30 , 2021
    क्वींसलैंड। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (against australia) यहां जारी ऐतिहासिक दिन-रात्रि टेस्ट मैच (Women’s Day-Night Test) के पहले दिन भोजनावकाश तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women’s cricket team) ने 1 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Opener Smriti Mandhana) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली और वह 64 रन बनाकर नाबाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved