आचंलिक

सोशल मीडिया पर पूर्व पार्षद का दर्द.. परिषद में नहीं सुन रहे अधिकारी

नागदा। गुरुवार को फेसबुक पर वार्ड 17 के वर्तमान पार्षद संध्या जोशी के देवर अनिल जोशी (पूर्व पार्षद) द्वारा डाली गई पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। उनका दर्द है कि भाजपा की परिषद में एक भाजपा नेता की ही नहीं सुनी जा रही है। लोगो का कहना है कि जब अधिकारी वार्ड के काम के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता की ही नहीं सुन रहे तो आम आदमी की सुनवाई की क्या अपेक्षा की जाए।



दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद जोशी ने वार्ड 17 ओझा कॉलोनी में नल कलेक्शन के लिए किए गए गड्डों को ठीक करने के लिए नगरपालिका अधिकारियों से कई बार कहा। सत्तापक्ष के नेता होने और भाभी के पार्षद होने के बावजूद अधिकारियों द्वारा वार्ड की समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो उन्होंने फेसबुक के माध्यम से अपनी व्यथा व्यक्त की है। भाजपा नेता जोशी ने वार्ड में मौजूद गड्डों के फोटो के साथ लिखा है कि अधिकारियों को बताने के बाद भी नतीजा शून्य। वार्ड 17 गुलाब बाई कालोनी ओझा कालोनी में नल कनेक्शन के 150 गड्ढों आज की सब से बड़ी मुसीबत। पूर्व पार्षद जोशी ने बताया की वर्षा से एक माह पूर्व ही नगरपालिका इंजीनियर श्रृष्टि गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया था। गड्डों की समस्या का हल नहीं निकला और अब बारिश के कारण ये गड्डे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। ग़ौरतलब है कि जब नल कनेक्शन के लिए गड्डे किए जाते हैं तो नगरपालिका उसी समय उपभोक्ता से तीन से चार हज़ार रुपए रोड़ सुधार के लिए ले लेती है। नल कनेक्शन होने के महीनों बाद भी रोड़ का सुधार नहीं होता है और वार्डवासी पार्षद को जि़म्मेदार मानते हैं।

Share:

Next Post

7 बड़े तथा 14 छोटे ताजिये निकालेगा मुस्लिम समाज

Fri Jul 5 , 2024
शांति समिति की बैठक में समाज जनों ने दी आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी महिदपुर रोड। नगर थाना शांति समिति की बैठक गुरुवार की शाम को थाना परिसर में हुई। इस बार मुस्लिम समाज मोहर्रम पर परंपरानुसार ताजिये निकालेगा, जिसकी व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। शांति समिति की इस बैठक में मुस्लिम […]