• img-fluid

    भाजपा के पूर्व सांसद बोधसिंह कांग्रेस में

  • September 20, 2023

    कांग्रेस में भी भाजपा जैसी स्थिति… भाजपा से आए नेताओं का विरोध

    शामिल करें, पर टिकट न दें

    भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा नेताओं द्वारा पार्टी छोडऩे का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बालाघाट के पूर्व सांसद बोधसिंह भगत ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वे अब कांग्रेस में शामिल होंगे। इस संबंध में उनकी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से चर्चा हो गई है। बोधसिंह के साथ ही ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, बुधनी के भी कई भाजपा नेता व पार्षद कांग्रेस में शामिल होंगे।


    गौरतलब है कि शिवराज सरकार में मंत्री रहे दीपक जोशी से भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल होने का शुरू हुआ सिलसिला अब तक जारी है और 2 महीने के अंतराल में 40 से अधिक भाजपाई कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। हालांकि बड़ी संख्या में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो रहे नेताओं को लेकर कांग्रेस में भी विरोध के सुर उठने लगे हैं। बालाघाट में कई कांग्रेस नेताओं ने बोधसिंह के कांग्रेस में शामिल होने का विरोध किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह वही नेता हैं, जिन्हें अपनी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें कांग्रेस से टिकट दिया जाता है तो इससे बरसों से कांग्रेस में काम कर रहे कार्यकर्ताओं की अनदेखी होगी।

    Share:

    शहरभर की लाड़ली बहनाएं करेंगी सीएम का स्वागत

    Wed Sep 20 , 2023
    योजनाओं का फायदा दिलाने के लिए आभार जताएंगे हितग्राही इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (CM Shivraj) आज इंदौर (Indore) में जनआशीर्वाद यात्रा लेकर आ रहे हैं। इस दौरान पूरे शहर को भाजपामय कर दिया है। यात्रा मार्ग में सभी विधानसभा के नेताओं द्वारा करीब 1 हजार मंच लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री साढ़े 11 बजे इंदौर पहुंच […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved