• img-fluid

    विदेशी मुद्रा भंडार 6.56 अरब डॉलर बढ़कर 531.08 अरब डॉलर पर पहुंचा

  • November 05, 2022

    नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के र्मोचे (economy front) पर सरकार को राहत देने वाली खबर है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (country’s foreign exchange reserves) 28 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में 6.56 अरब डॉलर (increased by $ 6.56 billion) बढ़कर 531.08 अरब डॉलर ($531.08 billion) पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

    आरबीआई के मुताबिक पिछले दो हफ्ते से जारी देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट पर विराम लगा है। आंकड़ों के मुातबिक 28 अक्टूबर को समाप्त हफ्ते में 6.56 अरब डॉलर बढ़कर 531.08 अरब डॉलर पर पहुंच गया। उसके पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 3.84 अरब डॉलर घटकर 524.52 अरब डॉलर रह गया था।


    रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) भी 5.77 अरब डॉलर बढ़कर 470.84 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार का मूल्य 55.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 37.76 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 18.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 17.62 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

    उल्लेखनीय है कि एक साल पहले अक्टूबर, 2021 में देश का विदेश मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर था। डॉलर में अभिव्यक्त किए जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और जापानी येन जैसे गैर डॉलर मुद्रा के मूल्य में आई कमी या बढ़त के प्रभावों को दर्शाया जाता है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    birthday special: एक्टिंग से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं Athiya Shetty

    Sat Nov 5 , 2022
    बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टारकिड में से एक सुनील शेट्टी ( (Sunil Shetty)) की बेटी आथिया (Athiya Shetty) का जन्म 5 नवंबर 1992 को मुंबई में हुआ। आथिया (Athiya Shetty)के पिता सुनील शेट्टी बॉलीवुड के फेमस अभिनेता हैं ,तो वहीं आथिया की मां माना शेट्टी की गिनती भारत की सबसे पॉवरफुल बिजनेस वूमेन में होती […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved