• img-fluid

    विदेशी मुद्रा भंडार में दूसरे हफ्ते गिरावट, 69.1 करोड़ डॉलर घटकर 562.81 अरब डॉलर पर

  • December 31, 2022

    नई दिल्ली/मुंबई। आर्थिक र्मोचे (economic front) पर सरकार को झटका लगने वाली खबर है। देश के विदेशी मुद्रा भंडार (country’s foreign exchange reserves) में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट (fall second week) दर्ज हुई है। विदेशी मुद्रा भंडार 23 दिसंबर को समाप्त हफ्ते के दौरान 69.1 करोड़ डॉलर ($ 691 million decreased) घटकर 562.808 अरब डॉलर ($ 562.808 billion) रह गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जानकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है।


    आरबीआई के जारी आंकड़ों के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार 23 दिसंबर को समाप्त हफ्ते में 69.1 करोड़ डॉलर घटकर 562.808 अरब डॉलर रह गया है। इससे पिछले सप्ताह देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 57.1 अरब डॉलर घटकर 563.499 अरब डॉलर रह गया था। हालांकि, इससे पहले लगातार पांच सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज हुई थी।

    आंकड़ों के मुातबिक कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) भी इस दौरान 1.134 अरब डॉलर घटकर 498.49 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि, स्वर्ण भंडार का मूल्य 39 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.969 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 80 लाख डॉलर बढ़कर 18.19 अरब डॉलर हो गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 4.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.159 अरब डॉलर हो गया।

    उल्लेखनीय है कि अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। दरअसल वैश्विक घटनाक्रमों के बीच आरबीआई के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से इसमें गिरावट आई है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए अपने राशिफल से

    Sat Dec 31 , 2022
    युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.56, सूर्यास्त 05.32, ऋतु – शीत   पौष शुक्ल पक्ष नवमी, शनिवार, 31 दिसम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved