• img-fluid

    एयरपोर्ट पर तीन फर्जी आधार सहित विदेशी महिला गिरफ्तार

  • April 03, 2023

    • हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट में बोर्डिंग करते समय सीआईएसएफ ने दबोचा

    भोपाल। राजधानी भोपाल के राजा भोज इंटरनेशन एयपोर्ट से कल सुबह सीआईएसएफ ने संदिग्ध विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से तीन आधार कार्ड मिले हैं। तीनों में अलग-अलग नंबर और पते दर्ज हैं। महिला को गांधी नगर थाना पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
    एसीपी रिचा जैन ने बताया कि 39 वर्षीय बेचमेट मुनई उर्फ बेचमार्ट मुनई पुत्री प्रापा मुनई छियांगराई थाईलेंड की निवासी है। वह बीते चार सालों से इंडिया में निवासरत है। महिला यहां स्पॉ सेंटर में काम करने के लिए पहले दिल्ली आई थी।


    इसके बाद में वह भोपाल में रहने लगी। भोपाल में भी उसने एक स्पा सेंटर मेें काम किया है। फिलहाल उसकी नौकरी छूट गई है, हालांकि महिला 11 नंबर बस स्टॉप के पास किराए के कमरे में रह रही है। पूछताछ में उसने बताया कि वह हैदराबाद घूमने जा रही थी। वहीं वह काम की तलाश भी करती थी। भोपाल ऐयपोर्ट पर कल सुबह इंडिगो की फ्लाईट के लिए बोर्डिंग करते समय सीआईएसएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से तीन अलग-अलग पतों पर बने आधार कार्ड मिले हैं। तीनों में अलग-अलग आधार नंबर दर्ज हैं। विदेशी महिला के पास भारतीय आधार मिलने पर उसे हिरासत में लिया गया। आगे की पूछताछ के लिए उसे गांधी नगर पुलिस के हवाले किया गया। गांधी नगर पुलिस ने सीआईएसएफ के एसआई नीरज की उड्डा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। महिला को आधार किसने और कैसे बनवाए,उसने इन कार्ड के आधार पर अन्य क्या फर्जीवाड़े किए हैं, इस संबंध में महिला से पूछताछ की जा रही है।

    Share:

    6 हजार लोग जाएंगे हज... 4 हजार को अभी भी मिल सकता है मौका

    Mon Apr 3 , 2023
    भोपाल। मध्यप्रदेश से करीब 6 हजार खुशनसीब हज पर जाएंगे। सेंट्रल हज कमेटी ने इनके नाम तय कर दिए है। प्रतीक्षा सूची के 4 हजार लोगों में से भी किसी की किस्मत खुल सकती है। सेंट्रल हज कमेटी से इस बार हज कोटा और कुर्रा एक साथ हुआ। सभी प्रदेशों को हज सीटें बांटने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved