• img-fluid

    विदेशी मुद्रा भंडार मामूली गिरावट के साथ 646.67 अरब डॉलर पर

  • June 01, 2024

    नई दिल्ली (New Delhi)। लगातार तीन हफ्ते लगातार बढ़ने के बाद विदेशी मुद्रा (Foreign exchange reserves) भंडार में इस हफ्ते मामूली सी गिरावट (Slight decline) आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Country foreign exchange reserves) 24 मई को समाप्त हफ्ते में 2.03 अरब डॉलर घटकर 646.67 अरब डॉलर (646.67 billion dollars) रहा। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 4.55 अरब डॉलर की उछाल के साथ 648.7 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।


    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 24 मई को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.03 अरब डॉलर घटकर 646.67 अरब डॉलर रहा है। आरबीआई के मुताबिक इस अवधि में मुद्रा भंडार का अहम घटक मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.51 अरब डॉलर घटकर 567.49 अरब डॉलर रह गई। इसका कारण डॉलर के मुकाबले रुपए के मूल्य में आयी गिरावट माना जा रहा है।

    आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 48.2 करोड़ डॉलर घटकर 56.71 अरब डॉलर रह गया है। वहीं, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.13 अरब डॉलर रहा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा भी 10 लाख डॉलर घटकर 4.33 अरब डॉलर रह गया।

    Share:

    नमामि गंगे अभियान को बनाएं जनता का अभियान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    Sat Jun 1 , 2024
    – मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से की 5 जून से शुरू हो रहे 11 दिवसीय अभियान की तैयारियों की समीक्षा भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि नदियों के पुनर्जीवन (revitalization of rivers), जल संरक्षण और बरसात के पहले नालों की साफ-सफाई जैसे कार्य जनप्रतिनिधियों और आम लोगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved