• img-fluid

    चंद पैसों की खातिर सांप के दांत तोड़ फेवीक्विक से चिपकाया मुंह, वन विभाग ने अब लिया एक्शन

  • September 12, 2024

    शहडोल। सांप के जहर को इंसानों के लिए खतरनाक माना जाता है, यही कारण है कि सपेरे सांप के दांत तोड़ देते हैं ताकि उनसे खतरा न रहे और उनसे पैसे कमाते हैं। दांत तोड़ना भी अपराध की श्रेणी में ही आता है, पर एमपी के शहडोल में कुछ सपेरों ने तो सारी हद ही पार कर दी। चंद पैसे कमाने की खातिर उनके दांत तोड़ फेवीक्विक मुंह को सील कर दिया। अब वन विभाग ने 4 सपेरों को पकड़ कर उन्होंने आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

    मामला शहडोल जिले का है, यहां सपेरों ने चंद पैसा कमाने के लिए क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए सांपों को पकड़कर पहले तो कई दिनों तक उन्हें भूखा रखा फिर उनके दांत तोड़कर उनके मुंह को फेवीक्विक से सील कर दिया। फिर उन्हें पिटारे में बंद कर गली-गली लोगों को दिखाकर पैसा कमाने का काम करते थे। इसके बाद कुछ लोगों ने इन सांपों पर ध्यान दिया और सपेरों के चंगुल से सांपों को मुक्त कराया। साथ ही इसकी जानकारी वन विभाग को दी।


    लोगों ने बताया कि सपेरों ने सांपों के दांत तोड़कर उन्हें कई दिनों तक भूखा रखा, फिर उनके मुंह को फेवीक्विक से बंद कर दिया ताकि उनसे कोई खतरा न रहे। फिर उन्हें पिटारे में बंदकर गली-गली घूमकर लोगों से पैसा कमा रहे थे। इसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। वन विभाग ने सांपों के साथ क्रूरता करने वाले 4 सपेरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया। सपेरों के कब्जे से 6 इंडियन कोबरा सेडुल वन व सेंडुआ प्रजाति के सांप जब्त किए और उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।

    वहीं, इस पूरे मामले में दक्षिण शहडोल वन मंडलाधिकारी श्रद्धा पेंद्रे ने बताया कि लोगों के माध्यम से जानकारी मिली, जिस पर 4 सपेरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने आगे कहा कि सपेरों के पास से 6 इंडियन कोबरा सेडुल वन व सेंडुआ प्रजाति जब्त किए और उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया। साथ ही सपेरों के खिलाफ सख्त धाराएं लगाकर उन्हें जेल भेज दिया गया है। हालांकि पेंद्रे ने सांपों के मुंह पर फेवीक्विक लगाने की बात से इनकार किया है।

    Share:

    भारत-चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट फिर से शुरू होंगी, दोनों देशों के बीच जानें क्या हुई बात

    Thu Sep 12 , 2024
    नई दिल्ली। भारत और चीन ने गुरुवार को नागरिक उड्डयन क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। इसमें दोनों देशों के बीच डायरेक्टर फ्लाइट फिर से शुरू करना भी शामिल है। खबर के मुताबिक, नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू, नागरिक उड्डयन सचिव वुमलुनमंग वुलनाम और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved