• img-fluid

    नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाया हाहाकार, 220 से ज्यादा की मौत; करीब 30 लोग लापता

  • October 01, 2024

    काठमांडू। नेपाल (Nepal) में बाढ़ (Flood) और भूस्खलन (Landslides) के कारण तबाही मच गई है। गुरुवार को शुरू हुई बारिश रविवार तक कई प्रांतों में विनाश का कारण बन गई। बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 220 से ज्यादा लोगों की मौत (dead) हो चुकी हैं, जबकि 30 लोग लापता हैं। वहीं हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। काठमांडू में रविवार से मौसम में सुधार हुआ है।

    पिछले तीन दिन से जारी भारी बारिश के कारण काठमांडू घाटी बहुत अधिक प्रभावित हुआ है। यहां 50 लोगों की मौत हो चुकी है। तलाशी, बचाव और राहत अभियान के लिए नेपाल सेना और पुलिस बलों को विभिन्न क्षेत्रों में भेजा गया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।


    बाढ़ और भूस्खलन पीड़ितों को तुरंत राहत सामग्री प्रदान की जा रही है। नेपाल सरकार खोज, बचाव और राहत वितरण को प्राथमिकता दे रही है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि परिवहन को फिर से चालू करने के लिए राजमार्गों को साफ किया जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण पूरे एशिया में बारिश की मात्रा और समय में बदलाव हो रहा है।

    बाढ़ के प्रभाव में वृद्धि का एक कारण निर्मित पर्यावरण है, जिसमें अनियोजित निर्माण भी शामिल है। देश के कई इलाकों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सैकड़ों घर और पुल बाढ़ के पानी में बह गए। सड़क बाधित होने के कारण हजारों की संख्या में लोग विभिन्न स्तानों में फंसे हुए हैं।

    Share:

    ठग महिला को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, तलाक और मेंटिनेंस के नाम पर पुरुषों पर करती थी केस

    Tue Oct 1 , 2024
    मुंबई । बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) की औरंगाबाद बेंच (Aurangabad Bench) ने तलाक और मेंटिनेंस (Divorce and Maintenance) के नाम पर पुरुषों को ठगने (cheat) वाली महिला (Woman) की जमानत याचिका (Bail plea) खारिज कर दी है। महिला पर आरोप है कि महिला पहले मेंटिनेंस पाने के लिए केस करती थी और बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved