• img-fluid

    नागदा में नपा कार्यालय सहित शहर में कई जगह ध्वजारोहण

  • August 16, 2024

    नागदा। स्वतंत्रता दिवस पर नगर पालिका परिषद सहित शहर में कई स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया।
    नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष संतोष गहलोत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, नपा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पूर्व नपा अध्यक्ष गोपाल यादव सहित सभी पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। कांग्रेस ने आजाद चौक पर ध्वजारोहण किया। पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भाजपा ने दीनदयाल चौक पर ध्वजारोहण किया। मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल ने ध्वजारोहण कर संदेश का वाचन किया। पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, गोपाल यादव, राकेश यादव, अजय कुशवाह, अब्दुल हामिद, सज्जन सिंह शेखावत, नरेंद्र कोठारी उपस्थित थे। कर्मचारी संगठन इंटक ने शहर में श्रमिकों के साथ रैली निकाली। रैली का नेतृत्व इंटक के प्रधानमंत्री जितेंद्रसिंह रघुवंशी ने किया।

    एगोशदीप विद्यालय में शहीद के माता पिता ने किया ध्वजारोहण
    एगोशदीप विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर शहीद बादल सिंह चंदेल के माता-पिता राजेंद्रसिंह-उमादेवी चंदेल ने ध्वजारोहण किया। विक्रम विश्वविध्यालय से डॉ. बिंदु सिंह पंवार, एगोशदीप शिक्षण के अध्यक्ष रामअवतार शर्मा, मुकेश शर्मा और जगदीश बंसल आदि उपस्थित थे। संचालन शिक्षिका प्रीति कांठेड़ और हेड गर्ल-रितिका जोशी, संजना पोरवाल ने किया। शिक्षक विजयराज सिंह रानावत, पुर्नेश शर्मा, सुभाष प्रजापत और शिक्षिका तरुणा वैष्णव, छात्रा वंशिका सोनी और श्रुतिका सिंह का सम्मान किया गया।

    यश पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया
    यश पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर यशवंत वागरेचा ने किया। अध्यक्षता प्राचार्य कुंजमोहन ने की। बच्चों ने प्रस्तुतियाँ दी। संचालन देवांग मूंदड़ा, खुशी सोनी, निपुनिता राठौर एवं उन्नति राठौर ने किया। आभार उप प्राचार्य वंदना दुबे ने माना।

    माकड़ोन में शान से लहराया तिरंगा, छाया उल्लास
    माकड़ोन। स्वतंत्रता दिवस पर नगर में कई जगह ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सुभाष चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष आशा गोकुल मालवीय ने ध्वजारोहण किया। नगर परिषद में उपाध्यक्ष करणसिंह गुर्जर ने झण्डा वंदन किया। नगर परिषद में सफाई मित्रों का सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सीएमओ प्रवीण मुकाती, विकास साहू, विरेन्द्र धाकड़, सहित जनप्रतिनिधि एवं परीषद कर्मचारी उपस्थित थे। बस स्टैंड परिसर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निहाल सिंह गुर्जर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान रामचन्द्र चौधरी, कैलाश मालवीय, मनीष शर्मा,कमल जाल, सिराज अहमद पठान, मांगीलाल गामी,विनोद सिसौदिया, संदीप देवड़ा, सत्यनारायण गामी,भगवान सिंह पोसवाल,गौरव सोलंकी, नितेश धाकड़,देवल पेंटर, मुकेश जाल, हैदर मंसुरी, शुभम एरवाल, अर्जुन एरवाल ,तुफान गेहलोत, भेरुलाल मालवीय सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे। तहसील कार्यालय में तहसीलदार नवीन चन्द्र कुंभकार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान नायब तहसीलदार शौकत अली, राकेश मित्तल, कस्बा पटवारी राजेश परमार, उपस्थित थे बेहतर राजस्व कार्य करने वाले पटवारीयो को पुरस्कृत किया गया। आरक्षी केन्द्र पर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान लालचंद शर्मा, शांतिलाल राजपूत, ओमप्रकाश जाधव, राममूर्ति रावत, अर्चित शर्मा, अभिषेक चौहान,आशिष धाकड़, भंवर सिंह, आदि उपस्थित थे। नगर के सनराइज माडल स्कूल में सांस्कृतिक कार्र्यक्रमों की प्रस्तुति दी। यहां सफाई मित्रों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथि बंशीलाल पटेल, सीएमओ प्रवीण मुकाती, थाना प्रभारी प्रदीप सिंह राजपूत, नगर कार्यवाह अर्जुन पंवार, उपस्थित थे।


    वंदेमातरम् ग्रुप की महिलाओं ने वाहन रैली निकाली, पुरुष बुलेट पर निकले
    नागदा। वंदेमातरम् ग्रुप की पुष्पा रघुवंशी, लता डोडिया, माया शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस की शाम तिरंगा वाहन रैली निकाली। कृषि उपज मंडी में रैली का समापन हुआ। समूह के युवाओं ने सीएम अतुल, आशुतोष डोडिया, सुमित तंवर, रूपम ठाकुर के नेतृत्व में बुलेट रैली निकाली। युवाओं ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।

    न्यायालय, एसडीएम में ध्वजारोहण
    नागदा न्यायालय परिसर में विशेष जिला और सत्र न्यायाधीश नीलम मिश्रा द्वारा झंडावंदन किया गया।अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश विवेक शुक्ला, व्यवहार न्यायाधीशगण सुनीता ताराम, सौम्या गौड़ पालीवाल, हिमांशु पालीवाल, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विजय वर्मा सहित अभिभाषक संघ सदस्य उपस्थित रहे। एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम एसएन सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तहसीलदार मुकेश सोनी, नायब तहसीलदर प्रियंका जैन, पटवारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सीएसपी कार्यालय पर पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सीएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराया।

    Share:

    उज्जैन के स्कूल, कॉलेजों में भी मनेगा अंतरिक्ष दिवस, दो दिन चलेंगे कार्यक्रम

    Fri Aug 16 , 2024
    चंद्रयान 3 की सफलता पर पूरे प्रदेश में होंगे कार्यक्रम उज्जैन। पूरे जिले तथा प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। उज्जैन जिले सहित मध्य प्रदेश में 21 एवं 22 अगस्त को सभी विश्व विद्यालय, महाविद्यालय एवं स्कूलों में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved