• img-fluid

    पांच माह बाद शिमला अपने आशियाने में पहुंची प्रियंका गांधी

  • August 15, 2020

    शिमला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को अपने परिवार के साथ राजधानी शिमला पहुंचीं। प्रियंका गांधी चंडीगढ़ से निजी कार में यहां आई। कोविड पास मिलने के बाद दिन में करीब साढ़े 11 बजे उनकी कार शिमला में दाखिल हुई। यहां से वह छराबड़ा स्थित अपने नवनिर्मित बंगले में गई।

    जानकारी अनुसार प्रियंका गांधी का अगले 3-4 दिन यहां रूकने का कार्यक्रम है। कोरोना के प्रकोप के बीच पांच माह बाद प्रियंका गांधी का शिमला आगमन हुआ है। इससे पहले मार्च माह में वह होली मनाने यहां आई थीं।

    प्रियंका गांधी ने शिमला आने के लिए बीते दिनों जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। इसके लिए उन्होंने ई-पास के लिए आवेदन किया था। ई-पास में प्रियंका गांधी समेत एक दर्जन लोगों को प्रशासन से अनुमति मिली है।

    शिमला से सटे छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में बंगला बनाया है। गत वर्ष नवरात्रों के दौरान बंगले में उन्होंने गृह प्रवेश किया। वर्ष 2008 में बंगले का निर्माण शुरू हुआ था, हालांकि वर्ष 2011 में भवन को तोड़कर नए सिरे से निर्माण कार्य किया गया था। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    इन घरेलू उपायोंं से अपने लिवर को करें डिटॉक्‍स

    Sat Aug 15 , 2020
    लिवर हमारे शरीर का बहुत जरुरी हिस्सा है। इसके अंदर बनने वाला बाइल जूस जरुरी तत्व और अन्य मिनरल्स को अब्सॉर्ब करने में मदद करता है। यह पाचन क्रिया को भी बढ़ाता है, जितने रेड ब्लड सेल्स पुराने हो चुके है उन्हें भी यह नष्ट करता है। लिवर सारे टॉक्सिन्स को रिमूव करता है। सबसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved