• img-fluid

    US में मछुआरे को मिला ‘Alien Fish’ जैसा जीव, सामान्य जलीय जीवों से एकदम अलग है आकृति

  • June 30, 2022

    वाशिंगटन। अमेरिका (America) में मछलियां पकड़ने गए मछुआरे (fisherman) को समुद्र (sea) में ‘फ्रोनिमा’ (called ‘Fronima’) नामक जीव मिला है, जिसे एलियन फिश (Alien Fish) समझा जा रहा था। यह सामान्य मछलियों (Common fish) और अन्य जलीय जीवों (other aquatic organisms) से एकदम अलग है। इसकी आकृति एक एलियन की तरह दिखती है।

    मछुआरों ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर साझा करते हुए कहा, ये एलियन नहीं तो क्या है? ये जीव सामान्य समुद्री क्रीचर्स से अलग है। यह इस पृथ्वी का नहीं लगता, किसी दूसरे ग्रह से आया हुआ जीव है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस जीव को देखकर हैरान हैं क्योंकि किसी ने पहले ऐसी मछली या जलीय जीव नहीं देखा है।


    रेडिट पर शेयर की गई क्लिप में दिख रहा जीव बिल्कुल अलग है। ये छोटा है, पारदर्शी है और दिखने में किसी बैरेल के आकार का है। ये जेली जैसा दिख रहा है। क्लिप में मछुआरे ने अमेरिकी भाषा में जीव के बारे में बताते हुए कहा कि इसके पंजे बहुत मजबूत हैं और ऊपर से जेली जैसी परत है। इसके सिर पर दो लंबे-लंबे एंटीना लगे हुए हैं, जबकि आंखें काले रंग की हैं। दिलचस्प बात ये है कि उसका शरीर इतना पारदर्शी है कि इस पार से उस पार तक देखा जा सकता है।

    विशेषज्ञों ने की पहचान
    वीडियो क्लिप देखने के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि ये फ्रोनिमा नाम का जीव है, जो पानी में पाया जाता है। दुनिया भर में पानी के अंदर ये मिलता है, लेकिन पोलर क्षेत्र में ये नहीं मिलते। पैरासाइट एक्सपर्ट कैट ओ डॉयर के मुताबिक, ये पानी के अथाह स्रोत में मिलने वाले पारदर्शी जीव होते हैं।

    पहली बार साल 1985 में देखा गया था फ्रोनिमा
    इसके बड़े-बड़े पंजे उसे पानी में मिलने वाले साल्प्स में रहने में मदद करते हैं। ये परजीवी होते हैं, ऐसे में ये अपने होस्ट को मार डालते हैं। साल 2020 में अटलांटिक कोस्ट पर कई सारे फ्रोनिमा बहकर आ गए थे। पहली बार उन्हें साल 1985 में देखा गया था।

    Share:

    अगर आप भी चाहते हैं गर्मागर्म खाना, तो इस इलेक्ट्रिक टिफिन को ले आइए घर...

    Thu Jun 30 , 2022
    नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स (Electric lunch boxes) आपको दिन के किसी भी समय गर्म और स्वादिष्ट भोजन (Delicious food) का आनंद लेने में मदद कर सकता है, चाहे आप कहीं भी हों। यह न केवल आपको कुछ रुपये बचाने में मदद करता है, बल्कि घर के बाहर होने पर भी घर का स्वादिष्ट खाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved