• img-fluid

    जल्द लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों की चमकेगी किस्‍मत

  • March 28, 2024

    नई दिल्‍ली (New Delhi) । जल्द ही साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगने वाला है। अप्रैल के महीने में 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। माना जा रहा है ये सूर्य ग्रहण पूर्ण ग्रहण होगा, जो लगभग 24 सालों के बाद लगेगा। 8 अप्रैल के दिन मीन राशि में ये ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण भारत (India) में नहीं लगेगा लेकिन सभी राशियों (zodiac signs) को प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के प्रभाव से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं-

    मेष राशि
    मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण बेहद ही शुभ माना जा रहा है। किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए दिन का पहला पहर शुभ है। सालों से रुके हुए काम आपके धीरे-धीरे बनना शुरू हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को बॉस का भरपूर साथ मिलेगा।


    वृषभ राशि
    साल का पहला सूर्य ग्रहण वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। आपकी इंकम बढ़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को कई ऐसे टास्क मिलेंगे, जो उनके प्रमोशन का कारण भी बन सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होना भी संभव है। जीवनसाथी के साथ कुछ सुखद पल भी बिता सकते हैं।

    मकर राशि
    मकर राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण फायदेमंद माना जा रहा है। बिजनेस कर रहे लोगों को नए इन्वेस्टर्स और क्लाइंट्स मिल सकते हैं। आज आप अपने परिवार के साथ अच्छे पल बिताएंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है।

    डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

    Share:

    SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज

    Thu Mar 28 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक- एसबीआई (SBI) ने कुछ डेबिट कार्ड से संबंधित एनुअल मेंटेनेंस चार्ज (Annual Maintenance Charge) में संशोधन किया है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक नई प्रस्तावित दरें 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी होंगी। आइए जानते हैं कि किस कार्ड के लिए कितना चार्ज बढ़ा है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved