img-fluid

पहले समझौता किया और बाद में धोखे से मार डाला, चार गिरफ्तार

September 30, 2023

हत्या के बाद पत्थर बांधकर फेंका था तालाब में

इंदौर।  द्वारकापुरी क्षेत्र (Dwarkapuri area) के आकाश नगर (Akash Nagar) में कल हुई सिकलीगर सुनील पिता चिराग की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या (murder) के पीछे अवैध संबंध ( illicit relationship) की कहानी सामने आई। हत्यारे और मृतक एक ही वर्ग के हैं। हत्या के बाद आरोपियों ने शरीर पर बड़े-बड़े पत्थर बांध दिए थे और फिर तालाब में फेंका था, लेकिन चंद घंटों में ही पुलिस ने हत्याकांड से पर्दा उठा दिया।


डीसीपी झोन-4 राजेशसिंह ने बताया कि हत्याकांड में शामिल आरोपी शंकरसिंह, शेरसिंह, लखन और सोनू को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुनील का अपनी ही समाज की एक विवाहित महिला से पे्रम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर समाज के लोग खिलाफ थे। उन्होंने पूर्व में भी उसको समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। चार दिन पूर्व भी विवाद हुआ था। हालांकि इसमें समझौता हो गया था। बाद में बदले की भावना से आरोपियों ने उसे बहाने से फोन कर बुलाया और गला घोंटकर हत्या कर दी। यही नहीं, उसके सिर और शरीर पर चोट भी पहुंचाई थी। हत्या के बाद पुलिस ने तफ्तीश की और जैसे ही पुलिस के सामने अवैध संबंधों संभावित आरोपियों के नाम आए तो पुलिस ने उनकी ताबड़तोड़ धरपकड़ की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की संख्या बड़ भी सकती है। आज पुलिस मामले का औपचारिक खुलासा करने वाली है।

Share:

फिल्म समीक्षा: टैक्स फ्री होनी चाहिए ‘द वैक्सीन वॉर

Sat Sep 30 , 2023
इन्दौर (Indore)। इस हफ्ते रिलीज हुई ‘द वैक्सीन वॉर’ और ‘फुकरे-3’ को एंटरटेनमेंट टैक्स फ्री किया जाना चाहिए, क्योंकि विवेक अग्निहोत्री ने ‘द वैक्सीन वॉर’ में समझाया है कि सरकार का विरोधी होने का मतलब यह नहीं कि आप देश के विरोधी हो जाएं। इस फि़ल्म में भारत में कोरोना वैक्सीन बनाने की उपलब्धि को […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
शुक्रवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved