img-fluid

फायर सैफ्टी नदारद, ओणम प्लाजा सील

  • April 11, 2025

    इन्दौर। गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन और ज्यादा मुस्तैद हो गया है, इसी के चलते तहसीलदार ने एबी रोड स्थति ओण़म प्लाजा सील कर दिया। मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रदेश के दस जिलो में औद्योगिक आपदा प्रबंधन के धार, उज्जैन, इंदौर, देवास, सीहोर, छिंदवाड़ा, देपालपुर, सिंगरोली, भोपाल और रायसेन में मोकड्रिल करवाए जाने के साथ र्ही सभी जिलों में तीन मंजिला और उससे ऊंची बिल्डिंगों में जांच के निर्देश दिए थे, इसी के तहत कलेक्टर आशीषसिंह ने निगम के साथ ही एसडीएम स्तर के अधिकारियों को भी जांच के आदेश दिए थे।

    इसी के चलते कई बिल्ड्ंिगों को नोटिस भी थमाए गए थे। उसके बावजूद भी फायर सैफ्टी के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जूनी इंदौर, तहसीलदार शैवालसिंह ने क्षेत्र की बिल्डिगों की जांच के चलते हुए एबी रोड स्थिति ओणम प्लाजा में आगजनी से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं पाए। यहां बेंंकवेट हॉल भी संचालित किया जाता है, साथ ही कई कमर्शियल आफिस भी संचालित हो रहे हैं। प्रतिदिन यहां आने वालों की तादाद ज्यादा है। डॉक्टरों के क्लीनिक होने के कारण बच्चों और माताओं का आना जाना भी लगा रहता है। इसी के चलते प्रशासन ने पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया।


    20 हजार से अधिक ऊंची बिल्डिंगें शहर में
    शहर के तेजी से हो रहे विकास के साथ ही इंदौर जिले में मल्टीस्टोरी आवासगृहों के साथ कमर्शियल बिल्डिंगों की भी तादाद बढऩे लगी है। पूर्व में बनाई गई सूची के अनुसार बीस हजार से अधिक निजी व सरकारी मल्टियां हैं, जिनमें से कई ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं पाए गए हैं। जिन्हैें पूर्व में नोटिस देकर सूचित किया जा चुका था। वहीं अंडग्राउंड पार्किंग को लेकर भी की गई कार्रवाई के दौरान भी चेतावनी दी गई थी। अब प्रशासन सख्ती के मोड में उतर आया है।

    Share:

    शहर में नई सडक़ों के बीचोबीच छोड़ी गैप, वाहन चालकों की जान पर बनी

    Fri Apr 11 , 2025
    एयर के लिए छोड़ी गई गैप पर अब नगर निगम करेगा डामरीकरण इंदौर। कई वार्डों और मुख्य मार्गों पर बनाई गई नई सडक़ों में एयर के लिए छोड़ी गई गैप अब वाहन चालकों के लिए न केवल मुसीबत बन रही है, बल्कि रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। रेसकोर्स रोड, डीआरपी लाइन, मरीमाता से इमली बाजार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved