• img-fluid

    शिवराज, सिंधिया और सिलावट पर टिप्पणी करने वाले पर एफआईआर

  • October 16, 2020


    इंदौर। इन दिनों उपचुनाव को लेकर राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने आपा खोते हुए सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के खिलाफ अनर्गल बातें लिख दीं। इसके बाद उसकी पुलिस में शिकायत हुई। संयोगितागंज पुलिस ने बताया कि महक पटेल के खिलाफ भाजपाइयों ने शिकायत की थी कि उसने अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांवेर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियां की। इससे तीनों की छवि धूमिल हुई है। पुलिस ने शिकायत के बाद महक पर एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि महक पटेल कांग्रेस से जुड़ा है। महक के अलावा अनिल मरमट, हर्षित शर्मा पर भी पुलिस ने कारवाई की है।

    Share:

    दो दशकों में हुई सबसे ज्यादा प्राकृतिक आपदा, एशिया सबसे ज्यादा प्रभावित

    Fri Oct 16 , 2020
    577 आपदा की घटनाओं के साथ चीन सबसे आगे, भारत में 321 लंदन। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पिछले 20 सालों में प्राकृतिक आपदाओं में तेज वृद्धि हुई है। जिसके कारण जान और माल का नुकसान तो ही रहा है बल्कि दुनिया भर में आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved