• img-fluid

    स्‍वामी प्रसाद मौर्य की बेटी BJP सांसद संघमित्रा और बेटे अशोक के खिलाफ FIR दर्ज

  • March 02, 2022

    कुशीनगर। मंगलवार शाम सपा-भाजपा के समर्थकों में भिड़ंत के बाद मारपीट और पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हो गए और दोनों पार्टियों के काफिले में चल रहीं दर्जन भर गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस मामले में भाजपा की ओर से बदायूं की सांसद व स्वामी प्रसाद की पुत्री संघमित्रा मौर्य व पुत्र अशोक मौर्य समेत दो दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की गई है। जबकि सपा की तरफ से वशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय व दुदही के प्रमुख पति लल्लन गोंड समेत एक दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्च लिखाई गई है।
    पंचायत चाफ के खलवा टोला में मंगलवार शाम सपा व भाजपा की गाड़ियों के आमने-सामने आने के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि भाजपाइयों ने सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला किया है। सुरक्षाकर्मियों ने घेरे में लेते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। सपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में पडरौना-तमकुही मार्ग जाम कर धरना शुरू कर दिया। वहीं भाजपा के लोगों का आरोप है कि सपा समर्थित लोगों ने उन पर हमला किया है।

    संघमित्रा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

    सपा और भाजपा समर्थकों के भिड़ने के कुछ ही देर बाद सपा के धरनास्थल पर बदायूं से भाजपा सांसद व स्वामी प्रसाद की बेटी संघमित्रा मौर्य भी पहुंच गईं। उन्होंने भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर सनसनीखेज आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिता पर हमले की खबर सुनकर वह आ रही थीं तो पिछले चौराहे पर उन्हें भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया था। पुलिस ने उन्हें वहां से निकाला है। इस विवाद से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सांसद संघमित्रा मौर्य हाथ में डंडा लिए सड़क पर अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ दिख रही हैं।

    Share:

    भारत को रूस से मिलना बंद होगा S-400 एयर डिफेंस सिस्टम? राजदूत ने कही ये बड़ी बात

    Wed Mar 2 , 2022
    नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई (Ukraine Russia War Updates) लगातार सातवें दिन जारी है और ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या इसका असर रूस के साथ भारत के रक्षा सौदों (Defense Deals with Russia) पर पड़ेगा? क्या पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर कई सारे आर्थिक प्रतिबंध (Economic […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved