• img-fluid

    सीएम सचिवालय में अफसरों की जमावट की फाइल तैयार

  • December 15, 2023

    • विधानसभा सत्र से पहले जारी हो सकते हैं आदेश

    भोपाल, रामेश्वर धाकड़। प्रदेश में नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पदभार संभालने के बाद नौकरशाही में बड़े बदलाव की अटकलें दौडऩे लगी हैं। खबर है कि मुख्यमंत्री सचिवालय में अफसरों की पोस्टिंग की फाइल तैयार भी हो चुकी है, लेकिन अभी आदेश जारी करने के लिए मुख्यमंत्री से हरी झंडी नहीं मिली हैं। ऐसी संभावना है कि विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में नई जमावट हो सकती है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा सत्र के बाद बदलाव के संकेत दिए हैं।

    मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ ओएसडी स्तर के अधिकारियों ने चुनाव से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। मोहन सरकार में इनमें से किसी को भी रखने की संभावना नहीं है। प्रमुख सचिव के लिए नाम तय हो चुका है, साथ ही दो सचिव स्तर के अधिकारी भी रहेेंगे, जिसमें मंत्रालय के बाहर पदस्थ एक अधिकारी का नाम बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अभी नौकरशाही में बदलाव को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं, लेकिन प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा है कि नया मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव होना सामान्य प्रक्रिया है।

    26 जनवरी के बाद बदले जाएंगे!
    सूत्रों के अनुसार मैदानी अधिकारियों के थोकबंद तबादले 26 जनवरी के बाद होंगे। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्राथमिकता में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को सफल बनाना है। यह यात्रा 16 दिसंबर से शुरू होकर 26 जनवरी तक चलेगी। पूरी यात्रा का दारोमदारा मैदानी अफसरों पर हैं। ऐसे में मैदानी अफसर कलेक्टर, कमिश्नर, एसपी एवं अन्य प्रशासनिक अफसरों के थोक तबादले फिलहाल नहीं होंगेे। हालांकि इसी बीच कुछ चुनिंदा जिलों के कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अफसरों का हटना भी तय है।

    पुलिस में होगा बड़ा बदलाव
    पुलिस महकमे में बड़े बदलाव की संभावना है। मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को पीएचक्यू में पुलिस अफसरों की पहली बड़ी बैठक करने जा रहे हैं, जिसमें वे साफ कर देंगे कि उन्हें कैसी पुलिसिंग चाहिए। अगले कुछ दिनों के भीतर पुलिस में जमावट होगी। आला अधिकारी जल्द ही बदले जा सकते हैं।

    Share:

    इंदौर मास्टर प्लान का तैयार पड़ा प्रारूप अब जल्द हो सकता है जारी टीडीआर, पार्किंग पॉलिसी सहित लंबित प्रस्तावों पर भी अमल संभव

    Fri Dec 15 , 2023
    नवागत मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव से की नगरीय निकायों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा, आज शाम कानून व्यवस्था पर पुलिस महकमे की भी लगेगी क्लास इंदौर। विधानसभा चुनाव के चलते इंदौर का तैयार पड़ा मास्टर प्लान का प्रारूप शासन ने जारी नहीं किया, ताकि जमीनी घोटालों के आरोप ना लग सकें। दरअसल भोपाल के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved