• img-fluid

    FIH Hockey Olympic Qualifiers: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया

  • January 15, 2024

    रांची (Ranchi)। एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर (FIH Women’s Hockey Olympic Qualifier) में भारत (India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीद को कायम रखा है। रविवार को दिन का आखिरी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया।

    पहली मैच में मिली हार को भुलाकर भारत ने मैच के 41वें सेकेंड में गोल कर इरादा साफ कर दिया। झारखंड की संगीता कुमारी ने न्यूज़ीलैंड के डिफेंस को भेदकर शानदार फील्ड गोल किया। न्यूजीलैंड के पलटवार करते हुए मैच के 9 वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर 1-1 से बराबरी की। मेगन हल ने न्यूजीलैंड के लिए गोल किया।


    भारत ने आक्रामक खेल खेलते हुए 12 वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदलकर 2-1 की लीड बनाई। उदिता ने भारत के लिए दूसरा गोल किया। भारत के लिए तीसरा गोल नेहा ने 14वें मिनट में किया। न्यूजीलैंड के डिफेंस में सेंध लगाकर फील्ड गोल कर 3-1 की लीड ली। पहले क्वार्टर में हुए शानदार गेम के बाद बाकी के तीन क्वार्टर में कांटे की टक्कर हुई। हालांकि दोनों टीम गोल करने में असमर्थ रहीं। दोनों टीम को 5-5 पेनाल्टी कॉर्नर मिले। झारखंड की सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा पूरी टीम ने 100 परसेंट परफॉर्म किया। भारत का अगला मुकाबला इटली के साथ 16 जनवरी को खेला जाएगा।

    Share:

    जून तक अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप तैयार हो जाएगा कुशीनगर एयरपोर्ट

    Mon Jan 15 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। जून 2024 तक कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Kushinagar International Airport) अंतरराष्ट्रीय मानक (International Standard) के अनुरूप तैयार हो जाएगा। तब निर्बाध घरेलू एवं विदेशी उड़ान सेवा (Uninterrupted domestic and international flight services) शुरू होने में कोई तकनीकी या व्यावहारिक बाधा नहीं रह जाएगी। दरअसल, नेवीगेशनल सिस्टम बनाने वाली रूसी कंपनी ने इंस्ट्रूमेंट […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved