• img-fluid

    बीमारी से तंग आकर दवा फैक्ट्री के मालिक ने खुदको गोली मारी

  • December 06, 2020

    भोपाल। राजधानी के प्रसिद्ध दवा कारोबारी क्लीफिस्ट इंडिया कंपनी के मालिक आरके दुबे ने आज सुबह आठ बजे अपने नादिर कॉलोनी स्थित बंगले में स्वयं को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उन्होंने बीमारियों और असहनीय पेट दर्द से तंग आकर जान देने की बात लिखी है। नोट में उन्होंने मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है। आगे उन्होंने लिखा की मौत के बाद किसी को परेशान न किया जाए। मामले में श्यामला हिल्स पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी तरुण भाटी के अनुसार 80 वर्षीय आरके दुबे नादिर कॉलोनी श्यामला हिल्स में रहते थे। उनके साथ उनके दोनों बेटे व उनके परिवार भी रहते हैं। आरके दुबे क्लीफिस्ट इंडिया दवा कंपनी के मालिक हैं। उनकी दवा फैक्ट्री फिलहाल उनके दोनों बेटे संभाल रहे हैं। दुबे गंभीर बीमारियों के चलते दन दिनों घर में ही रह रहे थे। आज रविवार की सुबह करीब आठ बजे उन्होंने अपने कमरे में बारा बोर की लायसेंसी बंदूक से एक कुर्सी पर बैठकर जमीन पर बंदूक रख पांव के अंगूठे से ट्रिगर दबा दिया। जिससे गोली जबड़े से होती हुई सिर के आर पार हो गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

    टेबल पर मिला सुसाइड नोट
    जिस स्थान पर आरके दुबे ने खुदकुशी की, वहीं पास में एक टेब है। जिस पर रखा सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद कर लिया है। नोट में उन्होंने लिखा की मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं। मेरी मौत के बाद बेटों तथा परिवार को परेशान न किया जाए। मैं बीमारियों से तंग आ चुका हूं, अब दर्द सहन नहीं होता। इस लिए दुनिया से जा रहा हूं। वहीं पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। घटना के समय मृतक के दोनों बेटे अपने-अपने कमरों में थे। जबकि बहुएं काम में व्यस्त थीं।

    Share:

    वाहन चोरों का आतंक, 24 घंटे में 8 दो पहिया वाहन पार

    Sun Dec 6 , 2020
    एक का भी सुराग नहीं जुटा सकी पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ किए प्रकरण दर्ज भोपाल। राजधानी में वाहन चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शातिर चोर कवर्ड कॉलोनियों से लेकर गली मोहल्लों में सड़कों पर खड़े वाहनों सहित होटल,हॉस्पिटल,कोचिंग,कॉलेज और हाई सिक्युरिटी एरिया विंध्याचल भवन की पार्किंग में खड़े वाहनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved