• img-fluid

    राहुल गाँधी की लोकप्रियता से डर कर प्रधानमंत्री ने उनकी सदस्यता रद्द कराई

  • March 27, 2023

    • शहर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर बैठकर किया सत्याग्रह आंदोलन और भजन गाए

    उज्जैन। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है और कल क्षीरसागर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष गांधीजी की धुन और भजन गाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुलजी की बढ़ती लोकप्रियता से डर कर प्रधानमंत्री ने यह साजिश रची है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार की सुबह 11 से लेकर 5 बजे तक क्षीरसागर गांधी प्रतिमा पर बैठकर सत्याग्रह आंदोलन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने गांधी धुन बजाई एवं गांधीजी के भजन गाए। अभा भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर यह सत्याग्रह आंदोलन किया गया। इस दौरान अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उज्जैन प्रभारी कुलदीप सिंह इंदौरा, सह प्रभारी देवास की पूर्व महापौर रेखा वर्मा एवं अशोक तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।


    इस अवसर पर प्रभारी श्री इंदौरा ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए नरेंद्र मोदी डर गए इसलिए उन्होंने राहुलजी की सदस्यता रद्द करवा दी। सह प्रभारी रेखा वर्मा एवं अशोक तिवारी ने भी अपने विचार रखे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा की उससे जो जनसमर्थन मिला उसी से घबराकर केन्द्र सरकार ने यह कदम उठाया है। वक्ताओं में कमल पटेल, डॉ. बटुक शंकर जोशी, राज हुजूरसिंह गौर, चेतन यादव, विवेक यादव, माया त्रिवेदी, अजय राठौर, अजीत सिंह ठाकुर, दीपक मेहरे, कैलाश बिसेन, सुनील जैन, चैन सिंह चौधरी, गीता यादव, भरत शंकर जोशी, अंबर माथुर, प्रीतेश शर्मा, बाबू गोठवाल, लालचंद भारती, सुनील कछवाय, यशवंत चौहान, परमानंद मालवीय, सपना सांखला, फिरोज पठान, अनवर नागौरी, अर्पित दुबे आदि ने संबोधित किया। आभार रवि राय ने माना।

    Share:

    शहर के 10 पुलिस थानों में महिला टायलेट ही नहीं

    Mon Mar 27 , 2023
    स्टाफ को एवं बंदियों को आती है समस्या उज्जैन। देश में महिलाओं की निजता, गरिमा, सम्मान, सुरक्षा, सशक्तिकरण और अधिकारों के मुद्दे पर केन्द्र से लेकर राज्यों की सरकारें तक बड़ी-बड़ी बातें और नारे तो खूब देती हैं, लेकिन यह वास्तव में महिला मुद्दों, उनकी बुनियादी जरूरतों को लेकर कितनी संजीदा हैं, इसकी हकीकत शहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved