• img-fluid

    बेटियों की शादी का कर्ज चुकाने के लिए पिता ने बेचा घर, अब बस स्टैंड पर रहने को मजबूर

  • February 02, 2022


    डेस्क। हर पिता अपनी संतान के लिए वो सबकुछ करना चाहता है जो उसके पिता कभी उसके लिए नहीं कर पाए। हर पिता के बहुत अरमान होते हैं। लेकिन इसी समाज में ऐसी कहानियां देखने सुनने को मिलती हैं जिसमें एक संतान अपने पिता को पहचानने से ही इंकार कर देती है। अपने बुजुर्ग पिता को लोगों ने घर से ही बेदखल कर दिया है। आज हम आपको एक दुखभरी कहानी बताने जा रहे हैं एक पिता की। तमिलनाडु के तेनकासी इलाके के रहने वाले 61 साल के के. मदासामी ने अपनी दो बेटियों की शादी के लिए अपना सबकुछ बेच दिया।

    घर तक बेच दिया उन्होंने
    अपनी बेटियों की शादी के लिए उन्होंने कर्जा भी लिया। पैसे को चुकाने के लिए मदासामी ने अपना घर तक बेच दिया। आज वो इसी के कारण अलंगुलम तालुक के अनैयप्पापुरम गांव के बस स्टैंड में ही रहते हैं। अब उनका आशियाना यही है। उनकी पत्नी का पांच साल पहले निधन हो गया था।


    खेतों में करते हैं काम
    वो बताते हैं कि आज उनके पास कोई ज्यादा सामान नहीं है। कुछ कपड़े हैं और एक टिफिन बॉक्स के साथ कुछ पानी की बोतलें हैं। दिन में वो खेतों में मजदूरी का काम करते हैं। वो कहते हैं कि कई बार उन्हें काम नहीं मिलता तो वो लोगों से खाना मांग लेते हैं। वो अपने बीते दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि वो अपने गांव में लोक गायक थे और वो आसपास शादियों और कार्यक्रमों में गाने जाते थे।

    बच्चों ने भी नहीं की मदद
    मदासामी बताते हैं कि उनकी लाइफ ने करवट ली है। ऐसा उन्होंने सोचा भी नहीं था कि कर्ज के लिए उन्हें अपना घर तक बेचना होगा। यहां तक कि उनकी संतान ने भी उनकी कोई मदद नहीं की। जबकि उन्होंने यह जरूर बताया कि उनकी बेटियों के कुछ रिश्तेदार उनकी मदद के लिए जरूर आगे आए। बुढ़ापे में वो अकेले ही जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। अभी उनके पास बैंक अकाउंट तक नहीं है जिसके कारण वो मनरेगा में काम भी नहीं कर पा रहे। इसके कारण उनकी वृद्धावस्था पेंशन भी नहीं लग पा रही है।

    Share:

    गुप्‍त नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूष्‍ट हो सकती है मां दुर्गा

    Wed Feb 2 , 2022
    नई दिल्‍ली. गुप्‍त नवरात्र‍ि (Gupt Navratri) आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो चुकी है, जिसका समापन 11 फरवरी 2022 दिन शुक्रवार को होगा. आज गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की गई. इसके बाद 9 दिनों में हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की पूजा (Prayer) होगी. गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ कार्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved