• img-fluid

    मशहूर मॉडल इन्फ्लुएंसर की चाकू से गोदकर हत्या, फ्लैट में मिला शव

  • October 06, 2024

    नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी मेक्सिको (Northeast Mexico) की राजधानी मॉन्टेरी में 36 वर्षीय सिंडी एलिजाबेथ हर्नांडेज पेरेज (Cindy Elizabeth Hernandez Perez) की हत्या का मामला सामने आया है। महिला मशहूर मॉडल इन्फ्लुएंसर थी। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है। जब पेरेज अपने 3 साल के बच्चे को नर्सरी स्कूल से लेने नहीं गई तब हत्या का खुलासा हुआ।

    स्कूल ने संपर्क नहीं होने पर महिला के रिश्तेदारों को सूचना दी थी। जिसके बाद रिश्तेदार घर पहुंचे तो अलार्म बजाने पर दरवाजा नहीं खुला। वे अंदर गए तो देखा कि महिला का शेव बेड पर पड़ा है। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पुलिस को शुक्रवार सुबह 9 बजे मामले की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके से सबूत जुटाए गए।


    महिला अपने फॉलोअर्स में ला बार्बी रेजिया और एना फैबियोला के नाम से मशहूर थी। उसकी गर्दन पर चाकू के घाव मिले हैं। चेहरे पर तकिया रखा मिला। महिला को मैक्सिकन सुंदरी के नाम से भी जाना जाता था। जिसके एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 130000 फॉलोअर्स थे। महिला entrepreneur of love, beauty queen के अलावा कैथोलिक और मॉन्टेरी बेस्ड फुटबॉल क्लब टाइग्रेस से जुड़ी थी। उसकी वेबसाइट पर लास्ट गाने में वह नाचते देखी जा सकती है। इंस्टाग्राम पर महिला ने हाल में एक सेल्फी पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था कि मुस्कान ऐसा मोड़ है, जो सब कुछ सीधा कर देती है। बताया जा रहा है कि पुलिस को शक है कि प्रेमी ने उसकी हत्या की है।

    बताया जा रहा है कि आरोपी नियमित तौर पर सिंडी के फ्लैट पर आता था। प्रेमी का नाम लियोन्स बताया गया है। जो सिर्फ काली और सफेद कार लेकर आता था। पुलिस ने अभी उसके गिरफ्तार करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, पुलिस को पता लगा है कि महिला एस्कॉर्ट के तौर पर काम करती थी। लेकिन इस बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है। सिंडी की मौत के बाद उसके फॉलोअर्स सदमे में हैं। जो लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।

    Share:

    इजराइल में आतंकी हमला, बस स्टैंड पर ताबड़तोड़ फायरिंग में 1 की मौत, कई घायल

    Sun Oct 6 , 2024
    नई दिल्ली। लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन (Ground operation in Lebanon) के बीच इजराइल में आतंकी हमला हुआ है। इजराइल के बेर्शेवा बस स्टैंड (Beersheva Bus Station, Israel) पर हमलावर ने मास फायरिंग की है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं। हमले को अंजाम देने वाले […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved