देश

वो 25 में फेल होकर भी खुश ऐसे हैं मानो जीत गए; लोकसभा चुनाव परिणामों पर शाह का कांग्रेस पर तंज

नई दिल्‍ली (New Delhi)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Union Home Minister Amit Shah) ने शनिवार को कांग्रेस (Congress)पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी (congress party)पर लोकसभा चुनाव(Lok Sabha Elections) के परिणामों को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि हमें 100 में 85 नंबरों की उम्मीद थी, हालांकि 75 आए और वो 25 में फेल होकर भी खुश ऐसे हैं मानो जीत गए। शाह ने कहा कि अकेले भाजपा को चुनाव में पूरे इंडिया ब्लॉक के बराबर सीटें मिली हैं। शाह ने कहा कि आगामी हरियाणा चुनाव में भाजपा अकेले चुनाव लड़ने जा रही है और दावा किया कि वे लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे।

अमित शाह हरियाणा के पंचकूला में भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव मौजूद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अकेले चुनाव लड़ेगी। शाह ने दावा किया कि भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। शाह ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि भाजपा इस साल अक्टूबर से पहले होने वाले राज्य चुनावों के लिए किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी सूत्रों ने शाह के हवाले से बताया कि बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है।


लोगों में भ्रम फैला रही कांग्रेस

अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों में भ्रम फैलाकर लोकसभा चुनाव में अपनी हार को छिपाने की कोशिश कर रही है। शाह ने कहा, “हमें 100 में से 85 अंकों की उम्मीद थी, लेकिन 75 अंक ही मिल पाए और कांग्रेसी हमें ‘फेल’ कह रहे हैं। उन्हें सिर्फ 25 अंक मिले और वे खुद को ‘पास’ कह रहे हैं। वे (कांग्रेस) फेल होने के बाद भी खुद को ‘पास’ कह रहे हैं। अकेले भाजपा को पूरे इंडिया ब्लॉक जितनी सीटें मिली हैं।”

अमित शाह ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा में अब ‘तारा, सितारा’ नहीं चलेगा। ‘सोनिया का आंखों का तारा’ (राहुल गांधी) और ‘भूपेंद्र हुड्डा साहब का सितारा’ (दीपेंद्र हुड्डा)।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में अमित शाह ने राज्य की 10 लोकसभा सीटों में से पांच पर बीजेपी की हार का जिक्र नहीं किया। हालांकि,ऐसी जानकारी है कि शाह ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य के पार्टी नेताओं के साथ बैठक में कहा कि पार्टी तीन लोकसभा सीटों- अंबाला, सोनीपत और हिसार में बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी, जहां पार्टी कांग्रेस से हार गई।

Share:

Next Post

लोकसभा चुनाव में जीत से सपा उत्साहित, अब मिशन 2027 पर नजर

Sun Jun 30 , 2024
लखनऊ: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) में मिली अभूतपूर्व जीत (victory) के ईधन से समाजवादी पार्टी (SP) का संगठन रफ्तार पकड़ने में जुट गया है। जनता के मुद्दों पर प्रदर्शन, संवाद की कवायद तेज हो चुकी है। वहीं, आगे अभियान, कार्यक्रमों एवं संवाद के जरिए संगठन की सक्रियता और बढ़ाने की तैयारी है। इसके जरिए […]