img-fluid

‘फडणवीस व औरंगजेब का शासन एक जैसा’, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख बोले- पूर्णकालिक गृह मंत्री चाहिए

  • March 22, 2025

    पुणे। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने शनिवार को राज्य मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि फडणवीस का प्रशासन मुगल सम्राट औरंगजेब के प्रशासन के जैसा ही है। इससे पहले इस बयान पर सत्तारूढ़ गठबंधन ने तीखा हमला किया था, जिसमें सपकाल पर फडणवीस का अपमान करने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था और कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

    पत्रकारों से बात करते हुए सपकाल ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए राज्य सरकार की आलोचना की और कहा कि महाराष्ट्र को पूर्णकालिक गृह मंत्री की जरूरत है। वर्तमान में गृह विभाग का जिम्मा सीएम फडणवीस के पास है।


    सपकाल ने कहा, “बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या कर दी गई, पुणे में एक महिला के साथ बलात्कार किया गया और परभणी में हिंसा हुई। बीड में कोई पुलिस व्यवस्था नहीं बची है। राज्य में तुगलकी शासन है। मैं अपने बयान पर कायम हूं कि फडणवीस और औरंगजेब का प्रशासन एक जैसा है।”

    कांग्रेस नेता ने कहा, “गृह विभाग शहर पर ध्यान नहीं दे रहा है। महाराष्ट्र में पूर्णकालिक गृह मंत्री नहीं है। फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि राज्य को पूर्णकालिक गृह मंत्री की जरूरत है।”

    Share:

    'सांसदों की संख्या में छेड़छाड़ से बिगड़ेगा संघीय संतुलन', परिसीमन पर बैठक के बाद बोले KT रामा राव

    Sat Mar 22 , 2025
    चेन्नई। परिसीमन के मुद्दे को लेकर आज तमाम विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं की बैठक चेन्नई में हुई। इस बैठक को ज्वाइंट एक्शन कमेटी नाम दिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन ने किया। वहीं इस बैठक में तेलंगाना की प्रमुख विपक्षी बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव भी शामिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved