• img-fluid

    सलमान खान से मांगी गई थी 5 करोड़ की रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

  • October 24, 2024

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को धमकी भरा संदेश भेजे जाने और पांच करोड़ की रंगदारी मांगे जाने से जुड़े मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को बड़ी लीड मिलती नजर आ रही है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने जमशेदपुर में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने पाया था कि धमकी भरा मैसेज झारखंड के एक नंबर से भेजा गया था। इसी के बाद पुलिस की जांच झारखंड तक पहुंची थी।

    जमशेदपुर से दबोचा गया शख्स
    एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि वर्ली पुलिस की एक टीम जमशेदपुर से हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। आरोपी को जांच के लिए मुंबई ले आया जाएगा। इस बीच एक टीम गुवाहाटी रवाना की गई है। बता दें कि पिछले हफ्ते मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग वाला एक धमकी भरा मैसेज मिला था।



    झारखंड के नंबर से भेजा गया था मैसेज
    इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस धमकी की बाबत छानबीन शुरू की थी। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि धमकी भरा मैसेज झारखंड के एक नंबर से भेजा गया था। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें वहां रवाना की गई थीं।

    लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने भी दी थी धमकी
    गौरतलब है कि सलमान खान को पहले ही लॉरेंस बिश्नोई गिरोह (Lawrence Bishnoi Gang) से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने इस साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी भी की थी। कुछ महीने पहले ही नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया था। इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

    Share:

    झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू लड़ना चाहता है विधानसभा चुनाव, मां ने खरीदा नामांकन पत्र

    Thu Oct 24 , 2024
    हजारीबाग । झारखंड (Jharkhand) के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू (Gangster Aman Sahu) की माननीय बनने की ख्वाहिश अब हकीकत में बदलने की तरफ बढ़ रही है. वो बड़कागांव से विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) लड़ने की तैयारी में लगा है. हजारीबाग जिले (Hazaribagh district) के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए उसकी मां किरण […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved