• img-fluid

    इटली में भारतीय श्रमिकों का शोषण, हाथ कटने के बाद कंपनी ने मरने के लिए छोड़ा

  • June 21, 2024

    रोम: इटली (Italy) में भारतीय श्रमिकों (Indian workers) के गंभीर शोषण (Exploitation) का मामला सामने आया है। जिसके चलते एक भारतीय श्रमिक की मौत भी हो गई। इसे देखते हुए एक ट्रेड यूनियन (trade unions) ने मांग की है कि बर्बर शोषण पर रोक लगाई जाए। रिपोर्ट के मुताबिक एक भारतीय का काम करते हुए हाथ (hands) कट (chopped) गया था। उसकी मदद करने की जगह उसके नियोक्ता ने उसे सड़क पर छोड़ दिया। सोमवार को 31 वर्षीय सतनाम सिंह रोम के पास एक ग्रामीण क्षेत्र लैटिना में कृषि उपकरणों का रखरखाव करते हुए घायल हो गए। इस इलाके में अप्रवासी भारतीय मजदूर बड़ी संख्या में रहते हैं।


    सतनाम तीन साल पहले अपनी पत्नी के साथ इटली आए थे। बोर्गो सांता मारिया निवास के बाहर सड़क पर उनका हाथ कट गया। उनकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एयर एंबुलेंस से उन्हें रोम के सैन कैमिलो फोर्लालिनी अस्पताल ले जाया गया, जहां घावों के कारण उनकी मौत हो गई। इटली की जिस कंपनी के लिए वह काम करते थे वो अब सवालों के घेरे में है। सहायता देने में लापरवाही, औद्योगिक सुरक्षा नियमों का उल्लंघन और मानव वध के मामले में कंपनी की जांच चल रही है।

    कैसे हुआ हादसा
    शुरुआती जांच से पता चला है कि सतनाम एक प्लास्टिक रोलर रैपिंग मशीन चला रहे थे, जो दुर्घटना के समय एक ट्रैक्टर से जुड़ी थी। इटली की श्रम मंत्री मरीना काल्डेरोन ने इसे असली बर्बरता वाला कृत्य बताते हुए घटना की निंदा की। साथ ही उम्मीद जताई कि जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने संसद को बताया, ‘भारतीय कृषि श्रमिक, जो लैटिना के ग्रामीण इलाके में एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया था और जिसे गंभीर हालत में छोड़ दिया गया था उसकी मौत हो गई है।’

    अलर्ट हुई मेलोनी सरकार
    कृषि मंत्री फ्रांसेस्को लोलोब्रिगिडा ने गुरुवार को कहा कि जॉर्जिया मेलोनी की सरकार सभी प्रकार के श्रम शोषण के खिलाफ लड़ने के लिए अग्रिम पंक्ति में है। उन्होंने कहा, ‘यह एक त्रासदी है, जिससे हमें उदासीन नहीं रहना चाहिए और जिस पर पूरी तरह प्रकाश डाला जाना चाहिए।’ सेंटर लेफ्ट डेनोक्रेटिक पार्टी ने सतनाम के साथ हुए व्यवहार की निंदा करते हुए इसे सभ्यता की हार बताया। इसके अलावा सरकार से इटली मे प्रवासी श्रमिक रैकेट चलाने वाले ‘कृषि-माफियाओं’ से छुटकारा दिलाने के लिए कार्रवाई का आग्रह किया।

    Share:

    T20 World Cup: इंग्लैंड के बाद यह रिकॉर्ड बनाने वाला दूसरा देश बना भारत, लगातार जीता आठवां मुकाबला

    Fri Jun 21 , 2024
    बारबाडोस। टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का जीत का सिलसिला बरकरार है। टीम इंडिया ने गुरुवार को अफगानिस्तान को 47 रन से हराया। टीम इंडिया की यह इस संस्करण में चौथी जीत रही। गुरुवार को भारत के 181 रन के जवाब में अफगानिस्तान की पारी 134 रन पर सिमट गई थी। राशिद खान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved