• img-fluid

    Exit Poll: राजस्थान में 10 साल बाद दिख रहा कांग्रेस की हालत में सुधार

  • June 02, 2024

    नई दिल्ली (New Delhi)। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha elections 2024) संपन्न होने के बाद नतीजों से पहले राजस्थान के एग्जिट पोल्स (Rajasthan Exit Poll) कांग्रेस (Congress) के लिए राहत भरी खबर लेकर आए हैं। अगर 5 अहम एग्जिट पोल्स के अनुमानों पर नजर डालें तो राजस्थान (Rajasthan) में 10 साल बाद कांग्रेस की हालत में सुधार होता दिख रहा है। हालांकि, नुकसान के बावजूद भाजपा (B J P) बढ़त बनाकर फिर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आ रही है। हालांकि, यह नतीजे नहीं हैं, महज अनुमान है। 4 जून को आने वाले चुनाव नतीजों (Election results) के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।


    बता दें कि, राजस्थान में 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 25 की 25 सीटें मिली थी, इसमें भाजपा के हाथ 24 सीटें लगी थीं, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

    किस एग्जिट पोल में कैसा अनुमान
    इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में 25 लोकसभा सीटों वाले राजस्थान में BJP को 16 से 19 सीटें, जबकि CONGRESS को 5-7 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया हैं। वहीं, 1-2 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। वहीं, एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, राजस्थान में BJP लगातार तीसरी बार सबसे आगे है। NDA को 25 में 21-23 सीटें, जबकि INDIA गठबंधन को 2-4 सीटें मिलने का अनुमान है।

    न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के सर्वे में जस्थान में BJP को 51% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। इस हिसाब से राजस्थान में BJP की जीत होती दिख रही है। सर्वे में BJP को 25 में 22 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 2 सीटें और अन्य के खाते में भी 1 सीट जाने का अनुमान है। टाइम्स नाउ – ETG के एग्जिट पोल पर नजर डालें तो राजस्थान में BJP को 18 और CONGRESS को 7 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। TV9 भारतवर्ष-पोलस्टार्ट के एग्जिट पोल के अनुमानों में BJP को 25 में से 19 और कांग्रेस को को 5 सीटें मिलती दिख रही हैं।

    गौरतलब है कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 में 62.10 प्रतिशत वोट पड़े थे, जो 2019 के लोकसभा चुनाव से 4.24 प्रतिशत कम हैं। यहां लोकसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए थे। राजस्थान में दोनों चरणों के लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटों पर कुल 266 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को हुआ था।

    Share:

    पंजाब में आपस में टकराईं 2 मालगाड़ियां, दोनों ट्रेन के ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी

    Sun Jun 2 , 2024
    चंडीगढ़. पंजाब (Punjab) के फतेहगढ़ साहिब (fatehgarh sahib) में सरहिंद के माधोपुर के पास सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया. रेलवे (railway) की दो मालगाड़ियां (goods trains) आपस में टकरा गईं. इस टक्कर में दो ट्रेन ड्राइवर (Driver) घायल हो गए. घायलों को श्री फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved