• img-fluid

    महिलाओं को Sex slave बनाकर रखता था पूर्व सैनिक, छापेमारी में मिली चौंकाने वाली चीजें

  • March 17, 2021

    कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) में पुलिस के सामने एक अजीब मामला आया है। पुलिस को यहां एक ऐसा शख्स मिला है, जिसने अपने घर में 6 महिलाओं को सेक्स स्लेव (Sex Slave) बनाकर रखा था। इतना ही नहीं, वो उनके गले में स्टीक का पट्टा पहनाकर पिंजरे में बंद रखता था। यह दावा एक पीड़ित ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि पुलिस (Police) की पकड़ में आया ये शख्स डिफेंस फोर्स (Defense Force) का सदस्य भी रह चुका है। पुलिस को आरोपी के घर से कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं।


    40 साल से जेम्स रॉबर्ड डेविस (James Robert Davis) पर इंसानों को गुलाम बनाने का आरोप है। ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस ने इसके खिलाफ छापामार कार्रवाई की। इस दौरान कई हैरान करने वाली बातें सामने आईं हैं। डेविस एक ग्रामीण इलाके में रहता है। उसकी संपत्ति काफी बड़े इलाके में फैली हुई है। हालात यह थे कि छापा मारने पहुंची पुलिस इलाके की जांच करने में लगभग 15 घंटों का समय लगा। उन्होंने आरोपी के घर की कुछ तस्वीरें जारी की हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने कहा है कि डेविस ने महिलाओं को गुमराह किया और उन्हें शारीरिक, मानसिक और यौन रूप से प्रताड़ित किया। पुलिस ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी ने महिलाओं से सेक्स वर्क भी कराता था। यह काम उसकी देखरेख में होता था।


    पुलिस ने बताया है कि डेविस महिलाओं को डराता था और जान से मारने की धमकी देता था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिलाओं से एक कॉन्ट्रैक्ट पर दस्तखत पर भी करा रखे थे। इन दस्तावेजों में लिखा होता था कि महिलाएं अपनी मर्जी से खुद को डेविस के हवाले कर रहीं हैं। पुलिस ने जानकारी दी है कि अब तक डेविस के खिलाफ औपचारिक तौर पर केवल एक महिला का बयान आया है। उसपर दूसरे आरोप भी साबित हो सकते हैं।

    छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ कई चीजें लगीं। कार्रवाई में पुलिस को चार बॉक्स मिले हैं। खास बात है कि इनपर महिलाओं के नाम लिखे हुए थे। इसके अलावा पुलिस को सेक्स संबंधी चीजें भी मिली हैं। जांच कर रही पुलिस ने आरोपी के घर से फोन, कैमरा और कंप्यूटर जब्त किए हैं। आरोप है कि डेविस घर से जाने वाली महिलाओं को धमकी देता था।

    Share:

    इंदौर-भोपाल में ही सर्वाधिक मरीज, बाकी शहरों में 50 से कम आ रहा आंकड़ा

    Wed Mar 17 , 2021
    कल पूरे प्रदेश में 817 मरीज में से साढ़े तीन सौ मरीज दोनों शहरों के निकले इन्दौर। पूरे प्रदेश में इंदौर (Indore)  और भोपाल (Bhopal) ही ऐसे शहर हैं, जहां कोरोना (Corona) के सर्वाधिक मरीज मिल रहे हैं। बाकी शहरों में 50 से कम कोरोना मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र (Maharashtra) सीमा से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved