• img-fluid

    आज भी आधा मीटर खुला हुआ है गंभीर डेम का एक गेट

  • October 01, 2024

    • पिछले 5 दिनों से लगातार बांध में हो रही पानी की आवक रात में और बढ़ी- छोटे पुल पर आज भी शिप्रा का पानी

    उज्जैन। शहर में बारिश का दौर थमे आज सुबह 24 घंटे का समय बीत गया। बावजूद इसके गंभीर बांध और शिप्रा नदी में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। कल सुबह गंभीर डेम का एक गेट आधा मीटर खुला हुआ था। आज भी इसे लगातार पानी की आवक के कारण आधा मीटर खोलकर रखा गया है। शिप्रा नदी में भी बाढ़ का पानी कम नहीं हुआ है। सुबह 11 बजे तक छोटे पुल के करीब डेढ़ फीट ऊपर से शिप्रा बह रही थी।



    उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पहले तक शहर में बारिश का आंकड़ा 30 इंच पर आकर रुक गया था और बारिश भी थम गई थी। परंतु पिछले सोमवार से फिर मानसून लौटा और लगातार बारिश के बाद गंभीर डेम में भी आज से 5 दिन पहले 27 सितंबर को गंभीर डेम का गेट नंबर तीन आधा मीटर खोला गया था। गंभीर डेम प्रभारी इंजीनियर अशोक शुक्ला ने बताया कि उसके बाद से लेकर अब तक गंभीर डेम का यह गेट अभी भी खुला हुआ है। इस दौरान कई बार पानी की आवक घटी और बढ़ी उस हिसाब से गेट का दायरा घटाया और बढ़ाया गया, परंतु बंद नहीं हुआ। कल रात को भी बांध में पानी की आवक हो रही थी। इस कारण आज सुबह 11 बजे भी गंभीर डेम का 3 नंबर गेट को आधा मीटर खुला रखा गया था। इधर लगातार बारिश के बीच शिप्रा में 5 दिन पहले उफान आया था। तब से रामघाट से लेकर छोटे पुल तक कई मंदिर और घाट जलमग्न नजर आ रहे थे। आज भी सुबह करीब-करीब वैसी ही स्थिति दिखाई दे रही थी। छोटे पुल पर आज भी करीब डेढ़ फीट ऊपर से शिप्रा का पानी बह रहा था।

    24 घंटे से वर्षा नहीं हुई
    इधर वेधशाला अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया की कल सुबह 8 बजे से लेकर आज मंगलवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे में उज्जैन में वर्षा दर्ज नहीं हुई है। इस सीजन में उज्जैन में अब तक 994.4 मिमी अर्थात 39.14 इंच वर्षा हो चुकी है। यह औसत बारिश के आंकड़े से 3 इंच अधिक है। कल सुबह से ही बारिश का दौर थम गया था और धूप निकल आई थी। हालांकि शाम के समय बादल छाए थे, लेकिन बरसे नहीं। आज सुबह भी मौसम साफ रहा और धूप खिली हुई थी। मौसम साफ होने के कारण सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 32.8 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं आज सुबह न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

    Share:

    PM मोदी की गुगली से झुकी पड़ोसी देश की सेना, विद्रोहियों से समझौते को तैयार

    Tue Oct 1 , 2024
    नई दिल्‍ली: जहां एक तरफ पाकिस्‍तान में सेना डेमोक्रेसी का नाटक करते हुए बैकडोर से देश की सरकार चला रही है. वहीं, दूसरी तरफ भारत का एक पड़ोसी देश ऐसा भी है जहां पिछले तीन साल से सीधे तौर पर सेना सत्‍ता पर कब्‍जा करके बैठी है. हम बात कर रहे हैं म्‍यांमार की. आंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved