• img-fluid

    ईशा देओल को पीरियड्स के दिनों में मंदिर जाने की नहीं थी अनुमति, बोलीं- ये रूढ़िवादी है लेकिन…

  • September 16, 2024

    मुंबई। ईशा देओल (Esha Deol) ने एक रीसेंट इंटरव्यू के दौरान अपने बचपन और घर से जुड़े कुछ रीति-रिवाजों पर बात की। शा देओल (Esha Deol) ने बताया कि पीरियड्स (periods) के दौरान उन्हें पूजा करने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने यह भी माना कि यह रूढ़िवादी तरीका है लेकिन इसे फॉलो करती हैं। ईशा ने यह भी बताया कि उनकी नानी उस वक्त सीसीटीवी कैमरा का काम करती थीं। उनके डर से सहेलियां घर में छोटे कपड़े पहनकर नहीं आती थीं।

    एशा फॉलो करती हैं पीरियड का ये रूल
    हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल हॉटरफ्लाई से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने पीरियड्स पर बात की। ईशा बोलीं, ‘हमें मंदिर जाने और पूजा करने की इजाजत नहीं थी। जब यह खत्म हो जाता था तो आप बाल धोने के बाद पूजा कर सकते थे। यह एक रूढिवादी तरीका है लेकिन मैं फॉलो करती हूं। आप जिस घर में रहते हैं, अगर यह उसकी प्रथा है तो मैं मानती हूं।’



    घर आने से डरती थीं सहेलियां
    ईशा देओल ने बताया कि उनकी नानी बहुत स्ट्रिक्ट थीं। वह हॉल में टीवी देखते वक्त सब पर नजर रखती थीं। एशा ने बताया कि उनकी सहेलियां घर छोटे कपड़े पहनकर आती थीं तो ऊपर से कुछ शर्ट वगैरह लेकर खुद को कवर करके घर में घुसती थीं। ईशा के कमरे में पहुंचकर वो कपड़ा हटाती थीं। ईशा ने सेक्स एजुकेशन पर भी बात की। उन्होंने बताया कि सही समय पर उन्हें स्कूल में सेक्स एजुकेशन दी गई थी।

    Share:

    दिवाली पर 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' के क्लैश पर बोले अनीस बज्मी, कहा- मैं अजय से क्यों बात करूं?

    Mon Sep 16 , 2024
    मुंबई। इस बार की दिवाली सिने प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाली है। इस साल दिवाली पर दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जी हां, इस दिवाली एक तरफ जहां अजय देवगन (Ajay Devgan) अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (‘Singham Again) के साथ लौट रहे हैं, तो वहीं, दूसरी तरफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved