• img-fluid

    MP: पूर्व पंचायत सचिव के घर EOW का छापा, करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा

  • May 31, 2022

    मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पूर्व पंचायत सचिव और पंचायत सचिव संगठन का प्रदेशा अध्यक्ष दिनेश शर्मा करोड़ों का आसामी निकला है। पंचायत सचिवों के नेता के चार ठिकानों पर अल सुबह ईओडब्ल्यू ने छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान पूर्व पंचायत सचिव की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है। आरोपी के भोपाल और इंदौर में मकान और फ्लैट होने की बात भी सामने आई है।

    इसके अलावा 16 बैंक खाते और चेक बुक भी मिली हैं। ईओडब्ल्यू की दो टीम के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारियों ने पूर्व पंचायत सचिव के यहां कार्रवाई को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दिनेश शर्मा पर पूर्व में 9 मामले दर्ज होने के चलते उसे वर्ष 2020 में पंचायत सचिव से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद दिनेश शर्मा पर जिला बदर की कार्यवाही भी की जा चुकी है।

    पंचायत सचिव संगठन के प्रदेशा अध्यक्ष और पूर्व पंचायत सचिव दिनेश शर्मा के ठिकानों पर मंगलवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने छापे मारे। आरोपी के मंदसौर स्थित मुख्य आवास और पैतृक घर गुराडिया लालमुंहा सहित भोपाल, इंदौर में कार्रवाई की गई। विभाग के 20 अधिकारियों की टीम ने आरोपी दिनेश शर्मा की अवैध संपत्ति का खुलासा किया। ईओडब्ल्यू डीएसपी अजय कैथवास ने बताया कि आरोपी दिनेश शर्मा को शासकीय सेवा और कृषि से 38 लाख रुपयों की आय होनी चाहिए। लेकिन उसकी कुल संपत्ति 2 करोड़ 61 लाख 42 हजार की निकली। इस तरह पूर्व पंचायत सचिव की 2 करोड़ 23 लाख 42 हजार की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है।


    इतनी संपत्ति का हुआ है खुलासा

    • इंदौर के करोल बाग में साढ़े बारह-साढ़े बारह लाख के दो फ्लैट
    • भोपाल के हर्षवर्धन नगर में 40 लाख का तीन मंजिला मकान
    • मंदसौर के दलौदा में 75 लाख का तीन मंजिला मकान
    • ग्राम गुराडिया लालमुहा में 25 बीघा पैतृक जमीन
    • विभिन्न जगहों पर 95 लाख की कृषि भूमि
    • 5-5 लाख के दो प्लॉट
    • 12 लाख की टाटा सफारी के साथ 75 हजार के दो टूव्हीलर्स
    • साढ़े तीन लाख के सोने चांदी के आभूषण सहित 42 हजार की नगदी

    Share:

    MP: 28 नगर पालिका OBC के लिए आरक्षित, जानें SC और ST के हाल

    Tue May 31 , 2022
    भोपाल। मध्य प्रदेश की 99 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के आरक्षण में 15 सीटें अनुसूचित जाति (8 महिला), 6 सीटें अनुसूचित जनजाति (3 महिला) और 28 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग (14 महिला) के लिए आरक्षित हुई। पिछली बार 25 नगर पालिका ही आरक्षित थी। वहीं, महिलाओं के लिए अनारक्षित 25 पद होंगे। भोपाल के रविंद्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved