• img-fluid

    इंजीनियर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

  • July 29, 2020

    • अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

    भोपाल। कोलार इलाके में किराए के कमरे में रहने वाले एक इंजीनियर ने बीती रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने यह कदम क्यों उठाया इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन पब्त कर लिया है। वहीं टीटी नगर में वृद्धा की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। अशोका गार्डन में आग में झुलसी महिला की उपचार के दौरान बीती रात अस्पताल में जान चली गई। गांधी नगर में सांप के काटने से युवक ने दम तोड़ दिया। चारों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
    कोलार थाने के एएसआई आनंद तिवारी के अनुसार विजय पिता रविदास संकरे (24) मूलत: बिहार का निवासी था। उसने पिछले साल भोपाल के निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। फिलहाल एक निजी कंपनी में जॉब कर रहा था और दो माह पहले ही कोलार इलाके में स्थित आर्शिवाद कॉलोनी के मकान नंबर 26 में किराए से रहने आया था। मृतक के कमरे के आस पास के कमरों में भी बहारी छात्र रहते हैं। सभी अकसर रात के समय में एकत्र होते हैं और साथ चाय पीने पास की दुकान जाते हैं। हालांकि लॉक डाउनके चलते चाय नाश्ते की दुकाने बंद हैं। फिर भी परिचित युवक बीती रात करीब नौ बजे विजय के कमरे में उससे मुलाकात करने पहुंचे थे। कमरा अंदर से लॉक था। काफी आवाजें देने के बाद भी उसने गेट नहीं खोला। तब दोस्तों ने मामले की जानकारी उसके मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर शव को फांसी के फंदे से उतारा। मृतक के कमरे से पुलिस को एक कीपेड मोबाइल फोन मिला है। जिसमें मिले नंबरों के आधार पर पुलिस ने बिहार में रहने वाले विजय के छात्रों को सूचना दी। आज परिजनों की अगवाही में पुलिस शव का पीएम कराएगी। मृतक के साथियों का कहना है कि दोपहर तीन बजे उसे बाल्किनी पर खड़ा देखा गया था। पुलिस आर्थिक तंगी और प्रेम प्रसंग के एंगल पर माले की जांच कर रही है। सूसाइड नोट नहीं मिलने के कारण खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

    सर्पदंश से युवक की मौत
    गांधी नगर थाना इलाके में रहने वाले मनोज प्रजापति 22 वर्ष को मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे सांप ने काट लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं अशोका गार्डन में रहने वाली 50 वर्षीय कमलेश बाई की बीती रात उपचार के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। बीती 25 जुलाई को वह खाना बनाते समय स्टोव भभकने के बाद झुलस गई थीं। इधर टीटी नगर स्थित अर्जुन नगर में शकुन्तला बाई 60 वर्ष की कल शाम साढ़े चार बजे संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। परिजनों ने उनको बेसुध हालत में कमरे में पड़ा देखने के बाद अस्पताल पहुंचाया था। जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    Share:

    बूंदों ने जगाई आस, लोकल सिस्टम से होगी बारिश

    Wed Jul 29 , 2020
    भोपाल। राजधानी में आज सुबह हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हुआ है। लोगों को उमस से रहत मिली है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि लोकल सिस्टम से बारिश होने की संभावना जगी है। प्रदेश में मानसून के कमजोर पडऩे से एक पखवाड़े से लोकल सिस्टम के प्रभाव के कारण ही कुछ स्थानों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved