टेक्‍नोलॉजी विदेश व्‍यापार

दो दिन में 24 अरब डॉलर बढ़ी एलन मस्क की संपत्ति, टॉप लूजर से गेनर की लिस्ट में हुए शामिल

नई दिल्ली (New Delhi)। दुनिया के सबसे रईस अरबपति (World’s richest billionaire) एलन मस्क (Elon Musk) पर पिछले दो-तीन दिन में डॉलर की खूब बारिश (heavy rain of dollars) हुई है। ऐसी बारिश से इस साल की कमाई में टॉप लूजर (Top loser in earnings) रहे मस्क अब टॉप गेनर की लिस्ट (Top gainer list) में शामिल हो गए हैं। दो दिन में इनकी संपत्ति करीब 24 अरब डॉलर बढ़ी है। साल 2024 की कमाई के मामले में अभी भी टॉप पर हैं। इनका नेटवरर्थ इस साल 63.7 अरब डॉलर बढ़कर 108 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।


एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर पिछले 5 दिन में 24 प्रतिशत से अधिक उछल चुके हैं। इसका असर मस्क की दौलत पर भी पड़ा। इससे मस्क ने मंगलवार को एक ही दिन में 15.3 अरब डॉलर कमाया। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मस्क अब 241 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस हैं। इनकी कुल संपत्ति 222 अरब डॉलर है।

इस साल सबसे अधिक कमाने वाले टॉप-10 अरबपति
1. जेनसेन हुआंग 63.7
2. मार्क जुकरबर्ग 53
3. जेफ बेजोस 44.7
4. माइकल डेल 38.7
5. लैरी पेज 37.5
6. सर्गी ब्रिन 34.3
7. लैरी एलिशन 34.1
8. स्टीव बाल्मर 27.2
9. मुकेश अंबानी 22.1
10. गौतम अडानी 20.01
11. रोडोल्फ सैडे एंड फैमिली 18.7
(आंकड़े अरब डॉलर में, स्रोत: ब्लूमबर्ग)

जेनसेन हुआंग ने अडानी को पछाड़ा
एशिया के दूसरे नंबर के रईस गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में जेनसेन हुआंग से पिछड़ गए हैं। हुआंग अब 108 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 13वें स्थान पर हैं। अडानी 104 अरब डॉलर के साथ 14वें पोजीशन पर हैं। मुकेश अंबानी 118 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 11वें स्थान पर काबिज हैं।

एलन मस्क से ठीक पीछे सावित्रि जिंदल
इस कमाई के मामले में एलन मस्क 17वें स्थान पर हैं। इनके ठीक पीछे भारत की सावित्री जिंदल हैं। जिंदल दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में 44वें पोजीशन पर हैं। उनकी संपत्ति इस साल 11.4 अरब डॉलर बढ़कर 36.1 अरब डॉलर हो गई है। मस्क ने अपने नेटवर्थ में इस साल 12.4 अरब डॉलर जोड़ा है।

Share:

Next Post

बारिश के बीच महंगी हुई सब्जियां, टमाटर सौ रुपये के पार, आलू- प्याज के दाम भी आसमान पर

Wed Jul 3 , 2024
नई दिल्ली (New Delhi)। लगभग पूरे देश में मानसून (Monsoon) के छा गया है। झमाझम बारिश (Heavy rain.) के बीच आलू (Potato), टमाटर (Tomato) और प्याज (Onion) के भाव (Price Hike) आसमान छूने लगे हैं, जिससे आम लोगों के घर का बजट बिगड़ने लगा है। खुदरा मार्केट (Retail market) में टमाटर शतक लगा चुका है। […]