विदेश व्‍यापार

एलन मस्क से अमीर नंबर वन की कुर्सी का ताज फिर छिना, रेस में जेफ बेजोस अब सबसे आगे

नई दिल्‍ली (New Delhi)। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट(list of billionaires) में एक बार फिर उथल-पुथल मची(There was turmoil) है। एलन मस्क (elon musk)से अमीर नंबर वन की कुर्सी(rich number one chair) फिर छिन गई है। जेफ बेजोस अब दुनिया के सबसे रईस शख्स हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप 3 पोजीशन पर पिछले कई दिनों से कांटे की रेस चल रही है। कभी एलन मस्क आगे तो जेफ बेजोस पीछे। जेफ बेजोस आगे तो मस्क पीछे। मस्क पीछे तो बर्नार्ड आगे।

गुरुवार को जेफ बेजोस अपने नेटवर्थ में 3.13 अरब डॉलर जोड़कर 209 अरब डॉलर के साथ दुनिया सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। एलन मस्क की संपत्ति में 2.35 अरब डॉलर कम होने से उनकी नंबर एक की कुर्सी छिन गई। उनके पास अब 206 अरब डॉलर की संपत्ति रह गई है।

बर्नार्ड अर्नाल्ट 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर


कुछ माह पहले तक नंबर वन की कुर्सी पर रहे बर्नार्ड अर्नाल्ट 200 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। उनकी संपत्ति अब 199 अरब डॉलर रह गई है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स में बर्नार्ड तीसरे पोजीशन पर हैं। इनके बाद चौथे नंबर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं। इस साल की कमाई में दूसरे स्थान पर रहने वाले जुकरबर्ग के पास 178 अरब डॉलर का नेटवर्थ है।

जेनसेन हुआंग गुरुवार के टॉप लूजर

इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाले एनवीडिया के मालिक जेनसेन हुआंग गुरुवार को टॉप लूजर रहे। उनकी संपत्ति में 4.16 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। इसके बावजूद हुआंग 70.8 अरब डॉलर इस साल कमा चुके हैं। दुनिया के अमीरों की लिस्ट में वह 115 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 12वें पोजीशन पर हैं।

हुआंग के बाद एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में मुकेश अंबानी 112 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 13वें स्थान पर हैं। अंबानी को गुरुवार को 742 मिलियन डॉलर का झटका लगा। इसके बााद 14वें स्थान पर अडानी हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के पास 107 अरब डॉलर की संपत्ति है। गुरुवार को इनकी संपत्ति में 954 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ।

Share:

Next Post

नीट पेपर लीक कांड की जांच में EOU के हाथ लगे कई अहम सबूत, तेजस्‍वी यादव के पीएस से हो सकती है पूछताछ

Fri Jun 21 , 2024
पटना (Patna) । नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) कांड की जांच में बिहार पुलिस (Bihar Police) और आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के हाथ लगे अहम सबूत शिक्षा मंत्रालय और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (Ministry of Education and National Testing Agency) के सामने रखे जाएंगे. खुद ईओयू के एडीजी इस जांच रिपोर्ट को लेकर दिल्‍ली पहुंचे […]